{"_id":"5e7664c78ebc3e72ba312510","slug":"norway-s-olympic-body-asks-ioc-to-postpone-tokyo-games-until-pandemic-ends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर काबू पाने के बाद हो ओलंपिक, कई समितियों ने की मांग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना पर काबू पाने के बाद हो ओलंपिक, कई समितियों ने की मांग
Sun, 22 Mar 2020 07:10 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्वे ओलंपिक समिति (एनआईएफ) चाहती है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन तभी किया जाए जब दुनिया भर में कोरोना वायरस पर काबू पा लिया जाए। एनआईएफ ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक को इस बाबत पत्र भेजा जिस पर इसके अध्यक्ष और महासचिव के हस्ताक्षर थे। पत्र में लिखा था, ‘हमारी स्पष्ट सिफारिश है कि टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन तब तक नहीं हो जब तक कोविड-19 से उत्पन्न हुए हालात पर दुनिया भर में नियंत्रण नहीं कर लिया जाये।’
विज्ञापन
एनआईएफ ने कहा कि वह अपने देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उसने कहा कि यह उसके खिलाड़ियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण समय है क्योंकि देश में सभी खेल गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी तैराकी संघ ने की ओलंपिक टालने की मांग
अमेरिकी तैराकी ने अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति से टोक्यो ओलंपिक 2020 स्थगित करने का समर्थन करने का आग्रह किया है। अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति के मुख्य कार्यकारी सारा हिर्शलैंड को भेजे पत्र में तैराकी महासंघ के मुख्य कार्यकारी टिम हिंचे ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते तोक्यो ओलंपिक एक साल के लिए स्थगित करने की पैरवी की जानी चाहिए। अमेरिकी तैराकी ने यह पत्र ट्विटर पर डाला है।
वहीं माइकल फेल्प्स को 28 ओलंपिक पदक दिलाने वाले कोच बाब बोमैन ने भी ओलंपिक स्थगित करने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा,‘ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ही नहीं बल्कि इस समय उनकी मानसिक स्थिति को भी देखते हुए यही बेहतर होगा। ’
वहीं माइकल फेल्प्स को 28 ओलंपिक पदक दिलाने वाले कोच बाब बोमैन ने भी ओलंपिक स्थगित करने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा,‘ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ही नहीं बल्कि इस समय उनकी मानसिक स्थिति को भी देखते हुए यही बेहतर होगा। ’
- फ्रांस भी आयोजन के समर्थन में नहीं :