{"_id":"5c251536bdec2256994df9c9","slug":"north-eastern-warriors-to-first-win-in-pbl4-to-beat-mumbai-rockets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीबीएल 4: नॉर्थ इस्टर्न वॉरियर्स ने दर्ज की पहली जीत, मुंबई रॉकेट्स को 4-1 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पीबीएल 4: नॉर्थ इस्टर्न वॉरियर्स ने दर्ज की पहली जीत, मुंबई रॉकेट्स को 4-1 से हराया
Thu, 27 Dec 2018 11:41 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
pbl 4
नॉर्थ इस्टर्न वॉरियर्स ने गुरुवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन में मुंबई रॉकेट्स को हराकर पहली जीत दर्ज की। हैदराबाद के गचीबोली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नॉर्थ इस्टर्न वॉरियर्स ने मुंबई को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
नॉर्थ इस्टर्न की तरफ से मिक्स्ड डबल्स में लियाओ चुन और किम हा ना की जोड़ी ने मुंबई के किम जुंग और पिया बेरानाडेथ की जोड़ी को सीधे गेमों में 15-6, 15-13 से हराकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद पुरुष एकल मुकाबले में टी तानोंग्साक ने मुंबई के आंद्रेस एंटोनसेन को 15-9,10-15,15-11 से हराया।
विज्ञापन
वहीं, महिला सिंग्लस मुकाबले में रितुपर्णा दास ने मुंबई के परदेशी को 12-15,15-10,15-12 से हराया, जबकि मेंस सिंगल के मुकाबले में मुंबई के समीर वर्मा ने नॉर्थ इस्टर्न के टियान होवाई 15-6,15-13 से हराया।
विज्ञापन
इसके बाद मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में नॉर्थ इस्टर्न वॉरियर्स के चुन और सिओंग की जोड़ी को मुंबई के जुंग और डे की जोड़ी से 12-15,15-13,7-15 से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पहले मुकाबले में नॉर्थ इस्टर्न वॉरियर्स को अहमदाबाद स्मैश मास्टर से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई रॉकेट्स ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली डैशर्स को 5-0 से हराया था।