{"_id":"5d2d57828ebc3e6d046f7314","slug":"no-exemption-for-vinesh-bajrang-from-worlds-trials-wfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग और विनेश को भी विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल से गुजरना होगा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बजरंग और विनेश को भी विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल से गुजरना होगा
Tue, 16 Jul 2019 10:21 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करने वाले बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भी विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन परीक्षण (ट्रायल) से गुजरना होगा। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने कहा कि वह सभी पहलवानों को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का समान अवसर देना चाहता है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएफआई 25 जुलाई को सोनीपत में पुरुषों और 26 जुलाई को लखनऊ में महिलाओं के चयन परीक्षण का आयोजन करेगा। विश्व चैंपियनशिप कजाखस्तान में 14 से 22 सिंतबर तक होगी। यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिता है।
विज्ञापन