नीता अंबानी आईओसी के लिए नामित, ट्विटर पर मिलने लगी बधाइयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्यता के लिए नामित किया गया है। यदि उन्हें दो से चार अगस्त तक होने वाले आईओसी सत्र में चुना जाता है तो वह दुनिया की सर्वोच्च खेल संस्था में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन जाएंगी।
स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी ओलंपिक अभियान की सर्वोच्च संस्था है। उसकी ग्रीष्म और शीतकालीन ओलंपिक के अलावा परालंपिक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी होती है।
एक बयान में बताया गया कि रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्षा नीता अंबानी को आईओसी के नए सदस्य के लिए उम्मीदवार के रूप में नामांकित किया गया है।
उनके नामांकन की खबर आते ही खेल, सिनेमा और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें इसके लिए बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट किया, "अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की पहली भारतीय महिला सदस्य नामित होने पर नीता अंबनी को मुबारकबाद."
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने लिखा, "ओलंपिक समिति में नामांकन के लिए नीता अंबानी को मुबारकबाद। ऑसम डार्लिंग। अब खेलों को जमीनी स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा।"
Congrats 2 Nita Ambani on being nominated to International Olympic Committee.Awesum darling.Now sports to b promoted at grassroots level
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) 3 जून 2016
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "नीता अंबानी को ओलंपिक समिति में नामांकन के लिए बधाई। खेलों के विकास के लिए उनका जुनून प्रसंशनीय है। भारत और महिला शक्ति के लिए गौरव का क्षण हैं।"
Congratulations #NitaAmbani on nomination to #IOC. Her passion for sports development is laudable. Proud moment for India & Women Power!
— sachin tendulkar (@sachin_rt) 3 जून 2016