फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Nine countries opted out from shooting world cup 2020 due to corona virus

चार मार्च से शुरू हो रहे शूटिंग विश्व कप पर पड़ी कोरोना वायरस की मार, नौ देशों ने किया किनारा

Thu, 27 Feb 2020 08:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 27 Feb 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
Nine countries opted out from shooting world cup 2020 due to corona virus
निशानेबाजी - फोटो : Social media

टोक्यो ओलंपिक से पहले दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चार मार्च से शुरू होने जा रहे शूटिंग के पहले विश्व कप पर कोरोना वायरस की मार पड़ गई है। अब तक नौ देशों ने इस विश्व कप से नाम वापस ले लिया है। इनमें से सात देश कोरोना वायरस के चलते विश्व कप में नहीं खेलेंगे। इनमें चीन भी शामिल है। हालांकि विश्व कप को लेकर दिक्कतें खत्म नहीं हुई हैं। आने वाले दिनों में कुछ और देश नाम वापस ले सकते हैं। विश्व कप में भारत की 55 सदस्यीय टीम खेलेगी। इनमें 32 मुख्य टीम में जबकि 23 बतौर मिनिमम क्वालिफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) शूटर खेलेंगे।

विज्ञापन


एनआरएआई अध्यक्ष रणइंदर सिंह के मुताबिक राइफल, पिस्टल और शॉटगन शूटिंग के इस विश्व कप में 68 देशों ने एंट्री भेजी है, लेकिन चीन, उत्तर कोरिया, वियतनाम, बहरीन, तुर्कमेनिस्तान, हांगकांग, चीनी ताईपे ने कोरोना वायरस के चलते नहीं खेलने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपने शूटरों की ओलंपिक तैयारियों के चलते नहीं खेलने का फैसला लिया, जबकि मालद्वीव ने आर्थिक संकट के चलते नाम वापस ले लिया।

विज्ञापन

कोटा लेने वाले ऐश्वर्य और चिंकी मुख्य टीम में नहीं

टोक्यो ओलंपिक केलिए देश को 15 शूटरों ने कोटा दिलाया है। इनमें ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (50 मीटर थ्री पोजीशन) और चिंकी यादव (25 मीटर पिस्टल) भी शामिल हैं, लेकिन दोनों ही शूटर टॉप तीन रैंकिंग में स्थान नहीं बनाने के चलते मुख्य टीम में जगह नहीं बना पाए। ये  दोनों ही शूटर अब बतौर एमक्यूएस शूटर खेलेंगे, जिससे उनके पास ओलंपिक की टीम में जगह बनाने का मौका रहेगा। बाकी कोटा हासिल करने वाले शूटर अपूर्वी चंदेला, अंजुम मौद्गिल, दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार (10 मीटर एयर राइफल) सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, मनु भाकर, यशस्वनी सिंह देसवाल, राही सरनोबात (10, 25 मीटर एयर पिस्टल) संजीव राजपूत, तेजस्वनी सावंत (50 मीटर थ्री पोजीशन), मेराज अहमद खान, अंगदवीर सिंह बाजवा ( स्कीट) में खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed