{"_id":"5e7ad1e58ebc3e774d53a5f4","slug":"next-year-s-olympics-will-still-be-called-tokyo-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल भी टोक्यो 2020 के नाम से ही होगा ओलंपिक का आयोजन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अगले साल भी टोक्यो 2020 के नाम से ही होगा ओलंपिक का आयोजन
Wed, 25 Mar 2020 09:07 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया है। मंगलवार को अहम बैठक के बाद इसे साल 2021 में करवाने का फैसला किया गया। हालांकि देरी से शुरू होने वाले ओलंपिक का नाम भी टोक्यो 2020 ही होगा।
विज्ञापन
टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइक ने मंगलवार को कहा, खेलों को ग्रीष्मकालीन 2021 तक आयोजित किया जाएगा। कोइके ने यह टिप्पणी तब की जब वह और प्रधान मंत्री शिंजो आबे ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाख से बात की।
विज्ञापन
महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस की वजह से अब तक 18000 से अधिक मौतें हुई हैं, जिसकी वजह से दुनियाभर के कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट स्थगित या रद्द कर दिए गए। इसके बाद अलग-अलग देशों से बढ़ते दबाव के बाद मंगलवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने खेलों के इस महाकुंभ को एक साल के लिए टालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन