फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand vs india 4th t20i match preview at wellington

वेलिंगटन में यह गलती नहीं दोहराना चाहेंगे विराट, यंग ब्रिगेड के साथ आज देंगे कीवियों को टक्कर

Fri, 31 Jan 2020 07:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 31 Jan 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
New Zealand vs india 4th t20i match preview at wellington
न्यूजीलैंड बनाम भारत - फोटो : सोशल मीडिया

सुपर ओवर में सुपर जीत के साथ सीरीज कब्जे में करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में अपनी 'बेंच स्ट्रेंथ' की आजमाइश करना चाहेगी।

विज्ञापन


पांच मैचों से जीत हासिल कर रही कप्तान विराट की टीम को आत्ममुग्धता से बचना होगा। हालांकि पिछले मैच में दिल तोड़ने वाली अपनी हार के बाद मेजबान टीम शेष बचे दो मैचों में अपनी साख बचाने को लेकर बेताब होगी।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बेहतरीन अंतिम ओवर और हिटमैन रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। भारत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली बार टी-20 सीरीज जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमें गुरुवार को यात्रा करके हैमिल्टन से वेलिंगटन पहुंची और शनिवार को माउंट मोनगानुई रवाना होंगी जहां रविवार को अंतिम टी-20 खेला जाएगा जिससे दोनों टीमों को नेट अभ्यास के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा।

सैमसन और पंत को दिया जा सकता मौका

पांच मैचों की टी-20 सीरीज अधिक देखने को नहीं मिलती और भारत के पहले ही सीरीज जीतने के बाद दोनों टीमें इसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए बाकी बचे मैचों में सभी संयोजनों को आजमाना चाहेंगी। भारतीय टीम के पास 5-0 से क्लीनस्वीप के साथ इतिहास रचने का मौका है। 

भारत हालांकि अगर प्रयोग करने का विकल्प चुनता है तो संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। पंत को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना अधिक है लेकिन उनका चयन इस पर निर्भर करेगा कि किस बल्लेबाज को बाहर किया जाता है और लोकेश राहुल विकेटकीपिंग जारी रखते हैं या नहीं।

शीर्ष तीन में रोहित शर्मा, राहुल और कोहली की टीम में जगह तय है जबकि श्रेयस अय्यर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। मनीष पांडे और शिवम दुबे को और अधिक मौके दिए जाने की जरूरत है।

शीर्ष चार में से किसी भी बल्लेबाज को मिल सकता है आराम

शीर्ष चार में से किसी भी बल्लेबाज को अगले दो मैचों में आराम दिया जा सकता है। अगले दो मैचों में अगर एक-एक करके रोहित और कोहली को आराम दिया जाता है तो हैरानी नहीं होगी और इससे युवाओं को मौका मिलने का रास्ता साफ होगा।

मगर चौथे टी-20 में विराट हैमिल्टन की गलती को दोहराना नहीं चाहेंगे। बता दें विराट तीसरे टी-20 में नंबर तीन पर बल्लेबाजी नहीं करने आए थे। कप्तान का यह प्रयोग सही साबित नहीं हुआ था। तो उनकी कोशिश होगी कि वह इस गलती से बचे। 

सुंदर-सैनी को मिल सकता है मौका

गेंदबाजी विभाग में बदलाव की अधिक उम्मीद है। वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और नवदीप सैनी मौके का इंतजार कर रहे हैं। तीनों को हालांकि एक साथ मौका नहीं मिलेगा लेकिन टीम प्रबंधन एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज को रोटेट कर सकता है। सुंदर ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर कोहली की नई गेंद की रणनीति का हिस्सा हैं और उन्हें अगले दो मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है।

शमी-बुमराह को मिल सकता है आराम

शमी पर भी कार्यभार अधिक है। पिछले साल घरेलू सीजन शुरू होने के बाद वह 192 ओवर फेंक चुके हैं। जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी फैसला किया जा सकता है। हैमिल्टन में बुमराह महंगे साबित हुए थे। वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट टीम में भी शामिल हैं और उन पर काम के अधिक बोझ को देखते हुए उन्हें भी आराम दिए जाने की उम्मीद है। शार्दुल ठाकुर की जगह सैनी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

04 : बार 47 टी-20 पारियों में बुमराह 40 से अधिक रन दिए हैं, तीसरे टी-20 में उन्होंने 45 रन दिए जबकि सुपरओवर में 17 रन
99 : पारी खेली हैं 107 मैचों में रोहित शर्मा ने टी-20 में उनसे अधिक पाकिस्तान के शोएब मलिक (105 पारी) हैं

ग्रैंडहोम की जगह टॉम

न्यूजीलैंड की अंतिम एकादश में बदलाव तय है। कोलिन डि ग्रैंडहोम को अंतिम दो मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली है और उनकी जगह बल्लेबाज टॉम ब्रुस को शामिल किया गया है। मेजबान टीम अपने बल्लेबाजी क्रम को मजबूत कर सकती है क्योंकि अब तक उसका मध्यक्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है।

हैमिल्टन में शानदार पारी खेलने वाले विलियम्सन अगर मार्टिन गुप्टिल के साथ पारी का आगाज करते हैं तो कोलिन मुनरो को बल्लेबाजी क्रम में नीचे आना होगा। मिशेल सेंटनर को बुधवार को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया और देखना होगा कि न्यूजीलैंड इस तरह के प्रयोग को जारी रखता है या नहीं।

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋ षभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, स्काट कुगेलिन, कोलिन मुनरो, टाम ब्रुस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी और ब्लेयर टिकनर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed