{"_id":"5f1956e18636271a0e09c252","slug":"new-one-year-countdown-for-tokyo-olympics-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक की एक बार फिर से उल्टी गिनती शुरू","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक की एक बार फिर से उल्टी गिनती शुरू
Thu, 23 Jul 2020 02:58 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक की एक साल की उलटी गिनती फिर शुरू हो गई है। मगर कोरोना वायरस महामारी को लेकर अनिश्चितता के बीच अधिकतर लोग जश्न मनाने के मूड में नहीं है। पिछले साल 24 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक की पहली बार एक साल की उलटी गिनती शुरू हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण हालांकि इसके बाद इन खेलों के उद्घाटन की तारीख को एक साल के लिए स्थगित करके 23 जुलाई 2021 कर दिया गया। पिछले साल इस मौके पर टोक्यो में आतिशबाजी हुई थी और स्थानीय सेलिब्रिटी ने भव्य कार्यक्रम के दौरान ओलंपिक पदक पेश किए थे। इस बार हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
आयोजकों ने गुरुवार को प्रशंसकों की गैरमौजूदगी में नए राष्ट्रीय स्टेडियम में 15 मिनट के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एक वीडियो में अगले साल के उद्घाटन समारोह का प्रचार किया गया। ओलंपिक मशाल भी मार्च में जापान पहुंच गई थी और तब से इसे छिपाकर रखा गया है।
विज्ञापन
क्योदो समाचार एजेंसी के कुछ दिन पहले कराए पोल से भी जापान की जनता के मूड का पता चलता है। इसके अनुसार 23.9 प्रतिशत लोगों ने ओलंपिक के आयोजन का समर्थन किया है, जबकि 36.4 लोगों का कहना है कि ओलंपिक को फिर स्थगित कर देना चाहिए। इसके अलावा 33.7 लोगों का कहना है कि इन्हें रद्द कर दिया जाना चाहिए।