{"_id":"5d2cbd558ebc3e6cd11bab24","slug":"new-delhi-will-host-2020-issf-shooting-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली करेगा निशानेबाजी वर्ल्ड कप की मेजबानी, अगले साल ओलंपिक से पहले होगा आयोजन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दिल्ली करेगा निशानेबाजी वर्ल्ड कप की मेजबानी, अगले साल ओलंपिक से पहले होगा आयोजन
Tue, 16 Jul 2019 08:21 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 16 Jul 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के अगले साल होने वाले संयुक्त वर्ल्ड कप की मेजबानी राजधानी दिल्ली को मिली है। विश्व कप की तारीखों की घोषणा आईएसएसएफ की सहमति के बाद सोमवार को कर दी गई। यह आयोजन अगले साल 15 से 26 मार्च तक होगा। संयुक्त विश्व कप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धा के मुकाबले होते हैं।
विज्ञापन
आईएसएसएफ ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ (NRAI) को लिखे पत्र में बताया, 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि आईएसएसएफ की कार्यकारी समिति ने 2020 विश्व कप की तारीखों को मंजूरी दे दी है। दिल्ली में होने वाले विश्व कप का आयोजन 15 से 16 मार्च 2020 तक होगा।'
विज्ञापन
राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए यह सत्र का पहला, जबकि शॉटगन का दूसरा विश्व कप होगा। इस प्रतियोगिता में शीर्ष निशानेबाज भाग लेंगे जहां उन्हें तोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों के लिए अच्छा मंच मिलेगा।
विज्ञापन