{"_id":"5780a12b4f1c1b6e697fd514","slug":"neeraj-goyat-fails-to-secure-rio-2016-olympics-berth","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को झटका, नीरज गोयत को नहीं मिला रियो का टिकट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत को झटका, नीरज गोयत को नहीं मिला रियो का टिकट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक के लिए भारत को मुक्केबाजी में तगड़ा झटका लगा है। पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत आखिरी उम्मीद थे रियो के लिए लेकिन वह भी मौका चूक गए।
विज्ञापन
डब्ल्यूबीसी एशियाई चैंपियन नीरज गोयत (69 भारवर्ग) रियो ओलंपिक का टिकट पाने में विफल रहे। उनके टिकट पाने से चूकने के बाद अब सिर्फ 3 भारतीय मुक्केबाज रियो जा सकेंगे।
विज्ञापन
वेनेजुएला में चल रहे ओलंपिक क्वालीफायर्स में बाक्स ऑफ मुकाबले में 24 साल के नीरज को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले सेमीफाइनल में नीरज को जर्मन के एरेजिक ने हराया था।
विज्ञापन
इस भारवर्ग से तीसरे क्वालीफायर्स तय करने के लिए नीरज की स्पेन के सिसोखो से भिड़ंत हुई थी जिसमें वह हार गए। इससे पहले गौरव बिधूड़ी (52) और दिलबाग सिंह (81 भारवर्ग) पहले ही दौर में बाहर हो गए थे।
अब रियो ओलंपिक में भारत के तीन ही मुक्केबाज भाग लेंगे जिनमें शिवा थापा (56), मनोज कुमार (64) और विकास कृष्ण (75) शामिल हैं और ये तीनों ही अमेच्योर मुक्केबाज हैं। जबकि पिछले ओलंपिक (लंदन) में भारत के 8 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।
वेनेजुएला में ओलंपिक क्वालीफायर्स से 26 मुक्केबाजों को ओलंपिक का टिकट मिलेगा, जिसमें हैवीवेट (91 किग्रा) और सुपर हैवीवेट (91+ किग्रा) को छोड़कर हर भारवर्ग से शीर्ष 3 पर रहने वाले मुक्केबाजों को रियो जाने का मौका मिलेगा। जबकि हैवीवेट और सुपर हैवीवेट से सिर्फ विजेता को ही रियो का टिकट दिया जाएगा।