फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj Chopra will be Khel Ratna contender from AFI, Dutee chand among four athletes nominated for Arjuna

नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार खेल रत्न के दावेदार, अर्जुन अवॉर्ड के लिए दुती चंद का नाम

Wed, 03 Jun 2020 05:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Jun 2020 05:46 PM IST
सार

अर्जुन पुरस्कार के लिए दुती चंद, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अर्पिंदर सिंह (त्रिकूद) और मंजीत सिंह (800 मीटर) और मौजूदा एशियाई चैम्पियन पी यू चित्रा के नाम की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
Neeraj Chopra will be Khel Ratna contender from AFI, Dutee chand among four athletes nominated for Arjuna

विस्तार

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने बुधवार को स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के नाम की अनुशंसा देश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए करने की पुष्टि की। पीटीआई ने पहले ही अपनी खबर में बताया था कि एएफआई ने लगातार तीसरे साल खेल रत्न के लिए चोपड़ा और अर्जुन पुरस्कार के लिए भारत की सबसे तेज धाविका दुती चंद का नाम चुना है।

विज्ञापन


दुती के अलावा अर्जुन पुरस्कार के लिए एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अर्पिंदर सिंह (त्रिकूद) और मंजीत सिंह (800 मीटर) और मौजूदा एशियाई चैम्पियन पी यू चित्रा के नाम की सिफारिश की गई है। खेल मंत्रालय द्वारा गठित पैनल विभिन्न राष्ट्रीय महासंघों से मिले नामांकन की छंटनी करेगा और 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इन्हें प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि इस बार नीरज के नाम को मंजूरी मिल जाएगी क्योंकि 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू को और पिछले साल पहलवान बजरंग पूनिया को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। यह लोकप्रिय एथलीट 2021 ओलंपिक से पहले अपने प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार का हकदार है और इससे उसे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपड़ा ने स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है, उन्हें 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उसी साल अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस साल उनके नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की गई थी, उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। अर्जुन पुरस्कार की सिफारिशों के संबंध में सुमरिवाला ने कहा, 'यह याद रखना भी महत्वपूर्ण होगा कि 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के लिए हासिल किए गए 70 में से 20 पदक एथलेटिक्स में आए थे, जिसमें 16 स्वर्ण के आधे भी शामिल थे।'


उप मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई है। वहीं ध्यानचंद पुरस्कार के लिए कुलदीप सिंह भुल्लर और फर्राटा धावक जिन्सी फिलिप के नाम की अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed