{"_id":"5aee1d4e4f1c1b58098b8144","slug":"neeraj-chopra-breaks-his-own-national-record-in-diamond-league-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! भालाफेंक में नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गजब! भालाफेंक में नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने सीजन की शुरुआत में डायमंड लीग सीरीज में 87.43 मीटर थ्रो के साथ अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर दिया है। हाल ही में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 86.47 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
इस बार उनके सामने जर्मनी के ओलंपिक चैंपियन थामस रोहलर, विश्व चैंपियन जोहानस वेटर और आंद्रियस हाफमैन जैसे प्रतिद्वंद्वी जो सब 90 मीटर क्लब में शामिल हैं। रोहलर ने 91.78 मीटर के दूसरे प्रयास में स्वर्ण पदक जीता। वेटर (91.56) दूसरे और होफमैन (90.08) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
चौथे स्थान पर रहे हरियाणा के इस 22 वर्षीय जेवलिन थ्रोअर ने दूसरे प्रयास में 87.43 मीटर फेंककर अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड 86.48 मीटर को बेहतर किया। नीरज ने पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड पोलैंड में 2016 विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान किया था। यह प्रदर्शन जूनियर स्तर पर विश्व रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता को पछाड़ा
नीरज ने इस दौरान पिछले साल हुई लंदन विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जैकब वदलेचक (86.67) को पछाड़ दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज ने कहा था कि वह 90 मीटर क्लब में शामिल होना चाहते हैं।
यहां तक विश्व चैंपियन जोहानस वेटर भी मानते हैं कि नीरज ऐसा कर सकते हैं। उनका तो यह तक कहना है कि नीरजइसी साल 88 से 90 मीटर फेंक सकते हैं। इस प्रदर्शन से नीरज ने दिखाया है कि वह और बेहतरी की ओर हैं।
26 मई को अब अमेरिका के इगुने में डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे नीरज और तब भी उनके सामने दुनिया के शीर्ष प्रतिद्वंद्वी होंगे।