{"_id":"5de1db528ebc3e54b41049b6","slug":"national-wrestling-championships-sumit-and-satyavrat-won-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप : सत्यव्रत और सुमित ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप : सत्यव्रत और सुमित ने जीता गोल्ड मेडल
Sat, 30 Nov 2019 08:30 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 30 Nov 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती चैंपियनशिप
- फोटो : sportstar
राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सुमित (125 किग्रा) और सत्यव्रत कादियान (97) ने सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) की टीम में भी जगह बना ली। रेलवे के सुमित ने महाराष्ट्र के अभिजीत को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से और कादियान ने उत्तर प्रदेश के कपिल चौधरी को 9-0 से मात दी, जिससे रेलवे का दबदबा बरकरार रहा।
विज्ञापन
हालांकि दिन का सबसे दिलचस्प मुकाबला 74 किग्रा वर्ग का रहा जिसमें अनुभवी पहलवान प्रवीण राणा को उत्तर प्रदेश के युवा गौरव बालियान के हाथों 3-5 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदकधारक रविंदर (61 किग्रा) ने सेना एसएससीबी के सोनाबा तानाजी को 12-2 से हराकर सेना को पहला पीला तमगा दिलाया। इस जीत से रविंदर ने भी सैग खेलों में स्थान सुनिश्चित किया। झारखंड के नवीन (70 किग्रा) हरियाणा के विशाल को हराकर चैंपियन बने।
विज्ञापन