फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Wrestling Championship: Vinesh and Ritu Phogat bag gold medal

राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिपः दोनों चचेरी बहन रितु और विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड

Sat, 18 Nov 2017 08:57 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sat, 18 Nov 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
National Wrestling Championship: Vinesh and Ritu Phogat bag gold medal
विनेश फोगट - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के इंदौर में खेले जा रहे राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन महिला वर्ग में विनेश और रितु फोगाट ने अलग-अलग श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। गौरतलब है कि महिला वर्ग में केवल दो अलग-अलग किग्रा भार श्रेणियों में प्रतियोगिता हुई और दोनों में फोगाट बहनों ने अपना सिक्का जमाया। 

विज्ञापन


रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रही राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने महिलाओं की 55 किलोग्राम श्रेणी में मनीषा को हराकर पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, रितु ने 50 किलोग्राम श्रेणी में निर्मला को मात देकर गोल्ड मेडल जीता। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- सुशील कुमार की तीन साल बाद दमदार वापसी, बने नेशनल चैंपियन, साक्षी और गीता को गोल्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला टीम के कोच कुलदीप मलिक के मुताबिक, फोगाट बहनों ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रीको- रोमन की 82 किलोग्राम श्रेणी में पंजाब के हरप्रीत सिंह ने रेलवे के अमरनाथ यादव को हराकर स्वर्ण जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed