फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National weightlifting camp to be shifted from Patiala to Mumbai

पटियाला में ठंड के कारण राष्ट्रीय भारोत्तोलन शिविर दो माह के लिए मुंबई स्थानांतरित

Fri, 11 Dec 2020 05:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 11 Dec 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
National weightlifting camp to be shifted from Patiala to Mumbai
भारोत्तोलन चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) ने 21 दिसंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर को दो महीने के लिए पटियाला से मुंबई स्थानांतरित करने का फैसला किया है जिससे टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे भारोत्तोलक अधिक तापमान वाली जगह पर अभ्यास कर सकें। मुंबई में रेलवे के महालक्ष्मी स्टेडियम में आयोजित होने वाले दो महीने के शिविर में आठ भारोत्तोलक हिस्सा होंगे। पटियाला में गर्मी में तापमान अधिक रहता है, लेकिन साल के इस समय वहां काफी ठंड का मौसम होता है।

विज्ञापन


आईडब्ल्यूएलएफ के महासचिव सहदेव यादव ने पीटीआई से शुक्रवार को कहा, ‘हमने पटियाला में ठंड के मौसम के कारण शिविर को मुंबई स्थानांतरित करने का फैसला किया है। टोक्यो में ओलंपिक के दौरान काफी गर्मी होगी इसलिए हम चाहते है कि भारोत्तोलक वैसे मौसम में ही अभ्यास करे। वे दो महीने तक मुंबई में अभ्यास करेंगे उसके बाद हम आगे का फैसला करेंगे।’ अमेरिका में रिहैबिलिटेशन के साथ अभ्यास कर रही पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू और दो बार के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सतीश शिवलिंगम के साथ राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा के 17 दिसंबर को देश लौटने की उम्मीद है। वे पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्था में शिविर के अन्य खिलाड़ियों के साथ 20 दिसंबर को मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। शर्मा ने कहा, ‘पटियाला में ठंड के कारण मैंने शिविर को मुंबई या चेन्नई में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने मुंबई को चुना।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘ हम रेलवे के महालक्ष्मी स्टेडियम में प्रशिक्षण लेंगे। यह एक अच्छा केंद्र है। रेलवे के कई शिविर वहां आयोजित किए गए हैं । यह सुरक्षित स्थल है।’ युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिनुंगा, अचिनता शेउली, एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता झोली दलभेहरा, राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता पी अनुराधा, राखी हलदर और स्नेहा सोरेन सहित छह भारोत्तोलक फिलहाल में पटियाला में प्रशिक्षण ले रहे हैं। दूसरे खेलों की तरह भारोत्तोलन पर भी कोविड-19 का असर हुआ है। ओलंपिक के लिए इसके क्वालीफाइंग मुकाबलों के मार्च में शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed