फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Sports awards function delayed to include tokyo paralympics medalist

National Sports Awards 2021: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में होगी देरी, पैरालंपिक खिलाड़ियों से उम्मीदें

Thu, 12 Aug 2021 05:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 12 Aug 2021 05:31 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कार्यक्रम जिसका आयोजन हर साल 29 अगस्त को होता है, उसे इस बार थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है। यह फैसला आगामी पैरालंपिक खेलों को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
National Sports awards function delayed to include tokyo paralympics medalist
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कार्यक्रम जिसका आयोजन हर साल 29 अगस्त को होता है, उसे इस बार थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है। यह फैसला आगामी पैरालंपिक खेलों को देखते हुए लिया गया है। दरअसल सरकार चाहती है कि चयन समिति टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी गौर करे। बता दें कि इस साल पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच होना है।  

विज्ञापन


केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में कहा कि पुरस्कार विजेताओं के चयन के लिए चयन समिति का निर्माण हो चुका है लेकिन उन्हें कुछ दिन और इंतजार करने के लिए कहा गया है। ठाकुर ने कहा, 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति को इसी साल गठित किया गया था लेकिन पैरालंपिक खेल अभी होने बाकी हैं, इसलिए हम चाहते हैं कि उनके विजेताओं का इंतजार भी कर लिया जाए। उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस पुरस्कार समारोह में देश के राष्ट्रपति द्वारा 29 अगस्त को खेल रत्न, अर्जुना अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद अवॉर्ड दिया जाता है। बता दें कि राष्ट्रीय खेल दिवस को हॉकी दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई ने मंत्रालय के सूत्र के हवाले से बताया कि पिछले बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल ही होगा। 

बात करें पैरालंपिक खेलों में भारत की भागीदारी की तो इस बार कुल 54 पैराएथलीट टोक्यो जाएंगे। पिछली बार देश को दो स्वर्ण पदक, एक रजत और एक कांस्य पदक समेत कुल चार मेडल मिले थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed