फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National sports awards can conduct online due to corona pandemic

ऑनलाइन हो सकता है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह, कोरोना महामारी के कारण सजगता

Tue, 18 Aug 2020 12:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 18 Aug 2020 12:25 PM IST
सार

पिछले साल अनदेखी के बाद दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा को सोमवार को 13 कोचों की सूची में जगह मिली जिनके नाम की सिफारिश खेल मंत्रालय की चयन समिति ने इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कारों के लिए की है।

विज्ञापन
National sports awards can conduct online due to corona pandemic
- फोटो : social Media

विस्तार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह पहली बार इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित हो सकते हैं, जिसमें सभी विजेता अपने अपने स्थानों से 29 अगस्त को लॉग इन करके अपने नामों की घोषणा होते हुए सुनेंगे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को दिये जाते हैं जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है।

विज्ञापन


खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'इस साल का पुरस्कार समारोह आनलाइन होने की संभावना है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार समारोह के दिन ही सुबह विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।'
विज्ञापन


महामारी के कारण जून में मंत्रालय को पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कराने की तिथि को बढ़ाने के लिए बाध्य होना पड़ा था। लॉकडाउन के बीच सिफारिश करने वाले लोगों को ढूंढने में 'परेशानी' के कारण खिलाड़ियों को खुद का नामांकन करने की स्वीकृति दी गई थी। खुद के नामांकन की स्वीकृति के कारण इस बार पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं जो हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति देते हैं। बैठक के पहले दिन सोमवार को द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए क्रमश: 13 और 15 उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed