फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   national sports award 2016

सिंधू, साक्षी, दीपा और जीतू राय को मिला खेल रत्न

Mon, 22 Aug 2016 11:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
national sports award 2016
पीवी सिंधू - फोटो : getty
भारत सरकार ने साल 2016 के खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल पुरस्कारों में जगह दी गई है। 4 खिलाड़ियों पीवी सिंधू, दीपा कर्माकर,जीतू राय और साक्षी मलिक को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दीपा कर्माकर के कोच बिस्वेस्वर नंही सहित  6 को द्रोणाचार्य पुरस्कार और 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

यह पहला मौका है जब राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार खिलाड़ियों को एक साथ दिए जा रहे हैं, इससे पहले यह पुरस्कार तीन खिलाड़ियों को एक साथ दिया गया था।

ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीतने वाली तीसरी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इससे पहले पुलेला गोपीचंद और साइना नेहवाल को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। 
विज्ञापन


रियो ओलंपिक में जिम्नास्टिक के फाइनल में चौथा स्थान पाकर इतिहास रचने वाली दीपा कर्माकर को भी इस वर्ष का खेल रत्न पुरस्कार  दिया जाएगा। उनके गुरु बिस्वेस्वर नंदी को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को रियो ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पहले ओलंपिक के रजत और कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक  विजेता योग्श्वर दत्त को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 

रियो में शूटिंग के फाइनल में जगह बनाने वाले निशाने बाज जीतू राय को भी ओलंपिक और उससे पहले अन्य स्पर्धाओं में बहतरीन प्रदर्शन करने के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है।

 

रहाणे को मिला अर्जुन पुरस्कार

national sports award 2016
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
तीरंदाज रजत चौहान, विलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी सौरव कोठारी, बॉक्सर शिव थापा,फुटबॉल खिलाड़ी  सुब्रत पॉल , निशानेबाज गुरप्रीत सिंह और अपूर्वी चंदेला, पुरुष हॉकी खिलाड़ी वी आर रघुनाथ, टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष , महिला पहलवान विनेश को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पैरा खिलाड़ी संदीप सिंह मान और वीरेंदर सिंह( कुश्ती) को भी इस साल का अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 29 अगस्त  को राष्ट्रीय  खेल दिवस के दिन नई दिल्ली में इन सभी को सम्मानित करेंगे। 

 

चूक गए विराट कोहली, पर गुरु को मिला द्रोणाचार्य सम्मान

national sports award 2016
विराट कोहली

क्रिकेटर विराट कोहली को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। विराट ने पिछले साल बेहतरीन क्रिकेट खेली और भारतीय टीम की सफलता में बेहतरीन योगदान दिया। लेकिन ओलंपिक पदक विजेताओं के आगे उनका नाम पिछड़ गया। लेकिन उनके कोच राजकुमार शर्मा को इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। वहीं क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को इस अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं इस साल 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की गई है, इनमें ओलंपिक में महिलाओं की 3 हजार मीटर स्टिपल चेज के फाइनल में जगह बनाने वाली ललिता बाबर का नाम शामिल है। 


 

इन सभी को मिलेेगा सम्मान 

national sports award 2016
ललिता बाबर - फोटो : getty


खेल रत्न पुरस्कार 2016

पीवी सिंधू
दीपा कर्माकर 
जीतू राय 
साक्षी मलिक 

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2016

नागापुरी रमेश एथलेटिक्स 
सागर मल धयाल बॉक्सिंग
राज कुमार शर्मा क्रिकेट 
बिश्वेस्वर नंदी( जिमनास्टिक्स) 
एस प्रदीप कुमार तैराकी (लाइफटाइम एचीवमेंट) 
महाबीर सिंह( कुश्ती) (लाइफटाइम एचीवमेंट)

अर्जुन पुरस्कार 
 
रजत चौहान  तीरंदाजी
लिलता बाबर एथलेटिक्स
सौरव कोठारी विलियर्ड्स और स्नूकर 
शिव थापा बॉक्सिंग
अजिंक्य रहाणे क्रिकेट 
सुब्रत पॉल फुटबॉल 
वी आर रघुनाथ हॉकी
गुरप्रीत सिंह शूटिंग 
अपूर्वी चंदेला शूटिंग 
सौम्यजीत घोष टेबल टेनिस 
विनेश कुश्ती 
अमित कुमार कुश्ती 
संदीप सिंह मान पैरा खेल 
वीरेंदर सिंह( कुश्ती) 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed