फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Shooting Championship Mansi Singh from Madhya Pradesh tops 10m qualifier round Scored 627 marks out of 654

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: मध्यप्रदेश की मानसी का कमाल, 10 मीटर क्वालीफायर राउंड में 627 अंक लेकर हासिल किया पहला स्थान

Sat, 27 Nov 2021 12:18 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 27 Nov 2021 12:18 PM IST
सार

भोपाल में चल रही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाज मानसी सिंह ने कमाल कर दिया। वह महिला वर्ग में 10 मीटर एयर रायफल क्वालीफायर राउंड में पहले स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन
National Shooting Championship Mansi Singh from Madhya Pradesh tops 10m qualifier round Scored 627 marks out of 654
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में चल रही 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में राज्य की निशानेबाज मानसी सिंह ने कमाल कर दिया। उन्होंने महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन राउंड में अपना दबदबा कायम रखते हुए 654 से 627 अंक बटोरे। वह इस स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पर रहीं। इस दौरान पंजाब की जैसमीन कौर और मानसी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। इस दौरान जैसमीन 0.10 अंक से पिछड़ गई और वह पहले स्थान से चूक गईं। उन्होंने 626.90 का स्कोर किया। 

विज्ञापन


70 गोल्ड मेडल के लिए 3503 खिलाड़ी आजमाएंगे किस्मत

भोपाल में खेल खेली जा चल रही राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 70 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। जिनके लिए 3503 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इन में खिलाड़ियों में 2202 पुरुष और 1301 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। 
विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने मानसी को दी बधाई

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार में शामिल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मानसी सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। उन्होंने कू कर लिखा, 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 10 मीटर रायफल महिला इवेंट में 627 अंकों के साथ मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की मानसी सुधीर सिंह कठैत ने पहला स्थान बनाया। इस उपलब्धि के लिए बेटी मानसी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Koo App

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन 10 मीटर रायफल महिला इवेंट में 627 अंकों के साथ मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की मानसी सुधीर सिंह कठैत ने पहला स्थान बनाया। इस उपलब्धि के लिए बेटी मानसी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 26 Nov 2021



किसने हासिल किए कितने अंक

10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेश राउंड में मानसी ने सबसे ज्यादा 627 अंक हासिल कर टॉप पर रहीं। उनके अलावा पंजाब की जैसमीन कौर ने 626.90 अंक बटोरे और उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि, हिमाचल प्रदेश की नीना चंदेल 625.70 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed