{"_id":"5ecfdae46cc7791d502691dd","slug":"national-games-scheduled-in-october-november-in-goa-postponed-due-to-covid-19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेल कोरोना महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेल कोरोना महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Thu, 28 May 2020 09:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 28 May 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
भारत में खेल
- फोटो : ट्विटर
पहले से ही कई बार टल चुके 36वें राष्ट्रीय खेल कोरोना वायरस महामारी के कारण अब अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए हैं। ये खेल अक्टूबर नवंबर में गोवा में होने थे। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने हाल ही में गोवा सरकार से कहा था कि वह इस साल 20 अक्तूबर से चार नवंबर के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करे।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण इन्हें स्थगित करने का फैसला किया गया। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा द्वारा भेजे गए एक बयान में गोवा के उपमुख्यमंत्री और खेल का भी प्रभार देख रहे मनोहर अजगांवकर ने कहा, 'राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति ने कोरोना महामारी के कारण खेलों को स्थगित करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'समिति सितंबर के आखिरी में बैठक करेगी और राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय की जाएगी। गोवा सरकार केंद्रीय खेल मंत्रालय से सलाह लेगी। खेलों के आयोजन के लिए चार महीने की अग्रिम सूचना चाहिए होगी।' पिछले राष्ट्रीय खेल केरल में 2015 में हुए थे।
विज्ञापन