{"_id":"5c5083c5bdec22736842199c","slug":"national-games-date-postponed-once-again-in-goa-due-to-general-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का फिर स्थगित होना लगभग तय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का फिर स्थगित होना लगभग तय
Tue, 29 Jan 2019 10:18 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में तीस मार्च से 14 अप्रैल तक होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल एक बार फिर स्थगित हो गए हैं। आम चुनाव के चलते गोवा सरकार ने इन्हें आयोजित करवाने में असमर्थता जताई। नाराज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इन्हें अन्य जगह स्थानांतरित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आईओए को लिखे पत्र में गोवा सरकार ने आगामी चुनाव, सुरक्षा और वॉलंटियर संबंधी मुद्दों का हवाला देकर राष्ट्रीय खेलों को स्थगित करने को कहा है, जिनमें पहले ही काफी विलंब हो चुका है। इन खेलों का आयोजन 2016 में होना था लेकिन इनके कार्यक्रम में कई बार बदलाव किया जा चुका है।
विज्ञापन
आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि अगर गोवा खेलों की मेजबानी की प्रतिबद्धता नहीं जताता है तो वे खेलों को स्थानांतरित करने पर विचार कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर खेल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होते हैं तो आईओए गोवा पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाएगा।
विज्ञापन