फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   National Games 2025: Tamil Nadu Narmada creates new national record, Karnataka remains on top in medals tally

National Games 2025: तमिलनाडु की नर्मदा ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर कायम

Fri, 31 Jan 2025 08:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Jan 2025 08:37 AM IST
सार

कर्नाटक ने गुरुवार को तैराकी में एक स्वर्ण और एक रजत के साथ-साथ पुरुषों की रोड साइक्लिंग स्पर्धा में भी सोने का तमगा हासिल किया। वह 12 पदक (7 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य) लेकर पहले स्थान पर बना हुआ है।

विज्ञापन
National Games 2025: Tamil Nadu Narmada creates new national record, Karnataka remains on top in medals tally
नर्मदा - फोटो : Twitter

विस्तार

तमिलनाडु की पूर्व विश्व कप विजेता निशानेबाज नर्मदा नितिन राजू ने राष्ट्रीय खेलों में गुरुवार को यहां अपनी प्रबल प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए 10 मीटर एयर राइफल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। 23 वर्षीय नर्मदा ने 254.4 का स्कोर बनाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया तथा एशियाई खेलों की पदक विजेता रमिता जिंदल और ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


कर्नाटक ने गुरुवार को तैराकी में एक स्वर्ण और एक रजत के साथ-साथ पुरुषों की रोड साइक्लिंग स्पर्धा में भी सोने का तमगा हासिल किया। वह 12 पदक (7 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य) लेकर पहले स्थान पर बना हुआ है। वुशु और ट्रायथलॉन में एक-एक स्वर्ण पदक जीतने के बाद मणिपुर 11 पदक (6 स्वर्ण, 5 रजत) के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


पिछले राष्ट्रीय खेलों में पदक तालिका में शीर्ष पर रहने वाले महाराष्ट्र ने अब तक सबसे अधिक 23 पदक (4 स्वर्ण, 11 रजत, 8 कांस्य) जीते हैं लेकिन स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण वह तीसरे स्थान पर है। देहरादून में त्रिशूल शूटिंग रेंज में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व कर रहीं नर्मदा ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 254.4 के स्कोर के साथ पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया तथा महाराष्ट्र की आर्या बोरसे (252.5) और रमिता (230.4) को पछाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में उन्होंने ओलंपियन अपूर्वी चंदेला के नयी दिल्ली में 2019 विश्व कप में बनाए गए 252.9 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड 254.5 अंक का है जो पिछले साल नयी दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में चीन की हुआंग युटिंग ने बनाया था। इस बीच हरियाणा के 2022 विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता अनीष भानवाला ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में 31 हिट से स्वर्ण पदक जीता। सेना के गुरप्रीत सिंह 28 हिट से दूसरे और पंजाब के विजयवीर सिद्धू 26 हिट से तीसरे स्थान पर रहे।

भारोत्तोलन में छत्तीसगढ़ ने दो स्वर्ण पदक जीते। उसके भारोत्तोलक विजय कुमार ने पुरुषों के 55 किग्रा भार वर्ग के क्लीन एवं जर्क में राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ की एक अन्य भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 49 किग्रा में कुल 191 किग्रा (85 किग्रा+106 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की सारिका शिंगारे (कुल 179 किग्रा) और हरियाणा की कोमल कोहर (179 किग्रा) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।


विजय कुमार ने स्नैच में 105 किग्रा भार उठाने के बाद क्लीन एवं जर्क में 143 किग्रा के साथ कुल 248 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। क्लीन एवं जर्क में उन्होंने महाराष्ट्र के संकेत सरगर के 2022 में बनाए गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों मुकुंद अहेर (कुल 247 किग्रा) और श्रीनिवास गौड़ (244 किग्रा) ने रजत और कांस्य पदक जीता। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के शुरुआती दिन गुरुवार को महाराष्ट्र ने छह पदक (एक स्वर्ण, एक रजत, चार कांस्य) जीते। ट्रायथलॉन में भी, महाराष्ट्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छह पदक (दो स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य) हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed