{"_id":"5c006ed1bdec22415d459cb9","slug":"national-dope-testing-laboratory-in-dock-over-positive-dope-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्रालय की नींद उड़ी, वाडा ने लैब से उठाए 200 सैंपल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेल मंत्रालय की नींद उड़ी, वाडा ने लैब से उठाए 200 सैंपल
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Nov 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
वाडा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल डोप टेस्ट लैबोरेटरी (एनडीटीएल) की टेस्टिंग में पाक साफ निकले डोप सैंपल वाडा की जांच में फंसने के बाद लैब समेत खेल मंत्रालय की नींद उड़ी हुई है। वाडा की टीम ने 18 से 20 सितंबर को एनडीटीएल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
इसी दौरान टीम ने लैब से तकरीबन 200 सैंपल उठाए हैं। अब तक इनकी वाडा की मांट्रियाल लैब में की गई टेस्टिंग में पांच एथलीट और एक वेटलिफ्टर पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इन सैंपलों की जांच का सिलसिला जारी है। वहीं वाडा से पॉजिटिव निकले मामलों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
लैब और मंत्रालय को अब यह डर सता रहा है कि अगर सैंपल मिनिमम रिक्वायर्ड परफॉरमेंस लेवल (एमआरपीएल) पर खरे नहीं उतरे तो लैब मुश्किल में फंस सकती है। सूत्र बताते हैं कि लैब ने वाडा से उसके अगले कदम के बारे में पूछताछ की है। वाडा ने कुछ दिनों में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
ब्लड, बायोलॉजिकल पासपोर्ट टेस्टिंग पर जताई चिंता
वाडा ने लैब में ब्लड और एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) की कम टेस्टिंग पर चिंता जताते हुए इनकी संख्या बढ़ाने को कहा है। साथ ही लैब को नियमित क्वालिटी मैनेजर नियुक्त करने की भी हिदायत दी है। वाडा ने लैब से कहा है कि सिंतबर तक उसने चार हजार छह सौ 57 सैंपल टेस्ट किए हैं। इनमें से 124 ब्लड और 14 एबीपी के हैं। वाडा ने लैब को शोध कार्यक्रम पर भी ध्यान देने को कहा है।