{"_id":"5f35345b5ef4456819285d68","slug":"national-archery-camp-to-resume-on-august-25-at-asi-pune-says-sai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने डाली थी बाधा, अब 25 अगस्त से पुणे सैन्य खेल संस्थान में दोबारा शुरू होगा कैंप","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना ने डाली थी बाधा, अब 25 अगस्त से पुणे सैन्य खेल संस्थान में दोबारा शुरू होगा कैंप
Fri, 14 Aug 2020 07:14 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:14 AM IST
सार
साई ने एक बयान में कहा, '2021 ओलंपिक को देखते हुए साई ने ओलंपिक खेलने वाले तीरंदाजों के लिए 25 अगस्त 2020 से राष्ट्रीय तीरंदाजी शिविर बहाल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक उम्मीद माने जा रहे तीरंदाजों के लिए राष्ट्रीय शिविर 25 अगस्त से पुणे स्थित सैन्य खेल संस्थान में शुरू होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने गुरूवार को यह जानकारी दी। यह शिविर मार्च में कोरोना वायरस महामारी के कारण बीच में ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन
16 रिकर्व तीरंदाज (आठ पुरूष और आठ महिला), चार कोच और दो सहयोगी स्टाफ 25 अगस्त को शिविर में रिपोर्ट करेंगे, उन्हें एएसआई परिसर के भीतर 14 दिन पृथकवास में रहना होगा, जिसके बाद ट्रेनिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
पुरूष टीम ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी है, लेकिन महिला टीम ने अभी नहीं किया है। पेरिस में अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के जरिए उनकी नजरें टोक्यो का टिकट कटाने पर लगी होंगी। बयान में कहा गया, 'खिलाड़ी , कोच और सहयोगी स्टाफ की कोरोना जांच होगी जो देश भर में सभी राष्ट्रीय शिविरों में अनिवार्य है।'
विज्ञापन
शिविर में भाग लेने वाले तीरंदाजों में तरूणदीप राय, अतनु दास, बी धीरज, प्रवीण जाधव, जयंत तालुकदार, सुखमनु बाबरेकर, कपिल, विश्वास, दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, एल बोंबायला देवी, रिद्धि , मधु वेदवान, हिमानी, प्रमिला बारिया और टिशा संचेती शामिल हैं।