फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Narsingh Yadav says he will do everything to prove his innocence

नरसिंह बोले, अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कुछ भी करूंगा

Fri, 19 Aug 2016 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
Narsingh Yadav says he will do everything to prove his innocence
नरसिंह यादव - फोटो : Getty

चार साल का प्रतिबंध लगने के बाद नरसिंह यादव का कहना है कि उनके सपने को निर्दयता से छीन लिया गया लेकिन अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए वह कुछ भी करेंगे।

विज्ञापन


लंबे संघर्ष के बाद रियो जाने का मौका हासिल करने के बाद मुकाबले से एक दिन पहले ही न सिर्फ उनको ओलंपिक में उतरने से रोक दिया गया बल्कि उन पर 4 साल का प्रतिबंध भी लगा दिया गया। इस बैन से नरसिंह ने रियो में उतरने का मौका खोने के साथ ही अगले ओलंपिक (टोकियो, 2020) में भी खेलने का मौका गंवा दिया।
विज्ञापन


डोपिंग के मामले में वाडा की अपील पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में चली सुनवाई के बाद नाडा के फैसले को खारिज करते हुए इस खेल पंचाट ने वाडा की आपत्ति को सही माना और नरसिंह पर चार साल के प्रतिबंध को हरी झंडी दे दी। यह प्रतिबंध वाडा की ओर से नरसिंह पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खेल पंचाट ने उन्हें 12 घंटे में खेल गांव में मिला कमरा और अपना कार्ड छोड़ने का आदेश दे दिया।

सीएएस के फैसले के बाद नरसिंह काफी उदास हो गए हैं। उनका कहना है कि उनका सपना था कि वह रियो ओलंपिक में देश के लिए खेलें लेकिन अब सब कुछ उनसे छीन गया है। लेकिन उन्होंने दावा किया कि अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए वह कुछ भी करेंगे।

पूरे सबूत के साथ फैसले के खिलाफ अपनी कर सकते हैं नरसिंह

Narsingh Yadav says he will do everything to prove his innocence
नरसिंह यादव - फोटो : getty

खेल पंचाट के फैसले के बाद बेहद दुखी मन से नरसिंह ने कहा, "सीएएस के फैसले ने मेरा सबकुछ छीन लिया। पिछले दो महीनों में मैट के बाहर मुझे तमाम मुश्किलों से गुजरना पड़ा है लेकिन मैं इसलिए संघर्ष करता रहा कि मुझे देश के लिए ओलंपिक में खेलना है।"

उन्होंने कहा, ''मेरा सपना था कि मैं ओलंपिक पदक हासिल कर देश का मान बढ़ा सकूं, लेकिन मुझसे इस सपने को बड़ी ही निर्दयता से छीन लिया गया।'' नरसिंह का दावा है कि उन्हें साजिशन फंसाया गया है।

जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स की ओर से जारी बयान में नरसिंह के हवाले से कहा गया है कि वह पंचाट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार की अपील करेंगे। उन्होंने कहा, "अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए मैं कुछ भी करूंगा। मैं लगातार संघर्ष करता रहूंगा।" इस फैसले पर पुनर्विचार की अपील तभी की जा सकती है जब नरसिंह के विरोधियों द्वारा साजिश किए जाने के दावे के संबंध में कोई नया सबूत मिलता है।

नरसिंह के प्रायोजक जेएसडब्ल्यू ने उनका पूरी तरह समर्थन करते हुए कहा है कि हमें नरसिंह के निर्दोष होने का पक्का यकीन है और हम उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।  

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने उनके खाने-पीने में कुछ 'मिलाया' था। नरसिंह ने कहा कि वो इस फैसले से हार नहीं मानेंगे और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। उधर, भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) का भी मानना है कि नरसिंह को उनके साथियों ने 'हराया' है।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ''नरसिंह पर यह प्रतिबंध सीएएस के जरिए लगाया गया है। इस पहलवान को उनके विरोधियों ने नहीं बल्कि उनके सहयोगियों ने हराया है।'

मेहता ने कहा,' अभी तो साजिशकर्ता अपनी चाल में सफल हो गए हैं, लेकिन हम कोर्ट के आदेश को चुनौती देंगे। इस पूरे प्रकरण में देश का काफी नुकसान हुआ है। अगर थोड़ा पीछे जाकर इस मामले को देखेंगे तो मामला आइने की तरह पूरी तरह से साफ नजर आ जाएगा। साफ पता चलेगा कि किसने ये 'खेल' खेला है।"

नरसिंह यादव को शुक्रवार (19 अगस्त) को रियो ओलंपिक में पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती के 74 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेना था। उन्होंने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर रियो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। नरसिंह इससे पहले 2010 में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। साथ ही वह साल 2014 के इंचियोन एशियाड में 74 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed