फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Narsingh Yadav May Represent India In Rio Olympic If NADA allows

तो इसके बाद नरसिंह को मिल सकता है रियो का टिकट

Thu, 28 Jul 2016 09:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
Narsingh Yadav May Represent India In Rio Olympic If NADA allows
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
पहलवान नरसिंह यादव के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने संकेत दिए हैं कि रेसलर नरसिंह यादव को रियो ओलंपिक का टिकट मिल सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) से हरी झंडी लेनी होगी।
विज्ञापन


सुशील कुमार से लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ओलंपिक के लिए अपना नाम पक्का करने वाले रेसलर नरसिंह यादव के सिर पर डोपिंग की तलवार लटक रही है।

आईओए ने गुरुवार को कहा कि यदि नाडा नरसिंह को हरी झंडी दे देती है, तो वो नरसिंह का विरोध नहीं करेगा। फिलहाल नरसिंह की जगह पहलवान परवीन राणा को 74 किलो भारवर्ग के लिए भारत की ओर से टिकट प्राप्त है। नरसिहं के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन्हें यह मौका मिला था। नरसिंह का केस फिलहाल नाडा पेनल के आगे है।
विज्ञापन

Narsingh Yadav May Represent India In Rio Olympic If NADA allows
नरसिंह यादव - फोटो : getty
आईओए के सचिव राजीव मेहता ने पीटीआई से कहा, “हम पोस्ट ऑफिस की तरह है। भारतीय कुश्ती महासंघ के कहने पर हमने परवीन राणा को नामांकित किया था, जिसे युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने स्वीकार कर लिया था।”

“अगर नरसिंह के पक्ष में नाडा का फैसला आने के बाद, अगर महासंघ उसे भेजना चाहे और युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग भी मंजूरी दे दे, तो भला हमें क्या दिक्कत होगी। हमें इससे कोई दिक्कत नहीं होगी औऱ नरसिंह ओलंपिक में जा सकते हैं।”

इसके अलावा भारत की ओर से 211 सदस्यों के दस्ते को भी मंजूरी मिल गई है, जिसमें 124 खिलाड़ी है और 87 लोगों का सपोर्ट स्टाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed