{"_id":"579713c24f1c1b687d21e902","slug":"narsingh-demands-for-cbi-probe-pm-take-notice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नरसिंह यादव ने की सीबीआई जांच की मांग, पीएम ने ली सुध","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नरसिंह यादव ने की सीबीआई जांच की मांग, पीएम ने ली सुध
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Jul 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
नरसिंह यादव
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक में 10 दिन का समय बाकी बचा है और स्टार रेसलर नरसिंह यादव का डोपिंग टेस्ट में फेल होना भारत के लिए एक बड़ा झटका है। हालांकि इस पूरे प्रकरण पर फेडरेशन नरसिंह के साथ खड़ी है और नरसिंह को बेगुनाह मानती है। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी मांगी है।
नरसिंह ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। नरसिंह को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए बुधवार को नाडा पेनल के सामने पेश होना है। नरसिंह ने इस पूरे डोपिंग मामले की सीबीआई जांच की मांग की है, जिसने उनकी ओलंपिक दावेदारी को खतरे में डाल दिया है।
इस मुद्दे पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट सौंपी है। इसके साथ ही उन्होंने डोप टेस्ट की कॉपी और नरसिंह की शिकायत भी प्रधानमंत्री को दी। नरसिंह ने दोहराया कि यह एक बड़ी साजिश के तहत किया जा रहा है।

लड़ की जीता है ओलंपिक कोटा
नरसिंह यादव
- फोटो : getty
नरसिंह ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच हो। उनका सिलेक्शन कोर्ट के फैसले के बाद हुआ था। सीआईडी रिपोर्ट के अनुसार उनकी जान को भी खतरा था। इन सभी बातों से साफ है कि कोई उन्हें ओलंपिक जाने से रोकना चाहता है। उन्होंने फेडरेशन से शिकायत की थी कि उनके खाने में कुछ मिलाया गया है।
26 वर्षीय पहलवान को विश्वास है कि वो बुधवार को नाडा पेनल के सामने खुद को निर्दोष साबित कर देंगे और उन्हें विश्वास दिला पाएंगे कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।
नरसिंह को दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के ऊपर तरजीह देकर 74 किलोग्राम भार वर्ग में चुना गया था। सुशील ने ट्रायल करवा कर इस वर्ग के लिए दावेदार चुनने की बात की थी। हालांकि कोर्ट और फेडरेशन दोनों ने सुशील की अपील खारिज कर दी थी।