फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   MP sprinter Rameshwar Gurjar eyes to break usain bolts record if properly trained

सही ट्रेनिंग मिले तो 'फर्राटा किंग' उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ सकता हूंः गुर्जर

Mon, 19 Aug 2019 09:11 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 19 Aug 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
MP sprinter Rameshwar Gurjar eyes to break usain bolts record if properly trained
रामेश्वर गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोरने वाले मध्य प्रदेश के धावक रामेश्वर गुर्जर ने उम्मीद जताई कि अगर उन्हें सही प्रशिक्षण मिला तो वह जमैका के स्टार घावक उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 19 साल के गुर्जर 100 मीटर की दौड़ नंगे पांव दौड़ते हुए 11 सेकेंड में पूरी करते हुए दिख रहे हैं। वह राज्य के शिवपुरी जिले के नरवार गांव के किसान परिवार से आते हैं। 
विज्ञापन


उनके वीडियो को देखने के बाद राज्य के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने उन्हें भोपाल बुलाया था। गुर्जर ने शनिवार को भोपाल में मंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'उसेन बोल्ट ने रिकार्ड 9.58 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ को पूरा किया था। मुझे उम्मीद है कि सुविधाएं और उचित प्रशिक्षण मिलने के बाद मैं उस रिकार्ड को तोड़ दूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर ने कहा कि वह सेना से जुड़ने के लिए पिछले छह महीने से 100 मीटर की दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं लेकिन लंबाई कम होने के कारण उनका चयन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'पहले मैं 100 मीटर की दौड़ को 12 सेकेंड से अधिक समय में पूरा करता था लेकिन छह महीने के अभ्यास के बाद मैं इसे 11 सेकेंड में पूरा कर पा रहा हूं।'

इसी बीच केन्द्रीय खेल मंत्री कीरेन रिजिजू ने गुर्जर को मदद का भरोसा दिया। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ट्विटर पर उनका वीडियो साझा करते हुए रीजीजू को टैग कर लिखा था, 'भारत प्रतिभाशाली व्यक्तियों से भरा हुआ है। जरूरत है उन्हें सही अवसर और मंच देने की, वे देश के लिए इतिहास रच सकते हैं। भारतीय खेलों और रीजीजू जी से इस एथलीट के कौशल को निखारने में मदद की मांग करता हूं।' 

रिजिजू ने उन्हें जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'शिवराज जी किसी को बोलिए कि उसे मेरे पास लेकर आये। मैं किसी एथलेटिक्स अकादमी में उसका दाखिला करवाउंगा।' 
 

गुर्जर भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी में ट्रायल और परीक्षण दे सकते हैं। पटवारी ने उन्हें प्रशिक्षण और दूसरी सुविधाएं देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, 'ग्रामीण प्रतिभाओं का चयन राज्य ओलंपिक के जरीये किया जाएगा और खेल अकादमी में उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी।' 

गुर्जर ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई की है और परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख सके। बोल्ट ने 2009 में 9.58 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ पूरी करते हुए रिकार्ड बनाया था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट के मुताबिक भारतीय रिकार्ड अमिय कुमार मलिक के नाम है जिन्होंने 2016 में 10.26 सेकेंड का समय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed