फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   MotoGP Rider Jason Dupasquier died after an accident at Italian GP

इटली: मोटो जीपी रेस के दौरान 19 साल का बाइक राइडर हुआ दुर्घटना का शिकार, अस्पताल में मौत

Mon, 31 May 2021 11:23 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, फ्लोरेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, फ्लोरेंस Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 31 May 2021 11:23 AM IST
सार

बाइक रेसर की मौत की जानकारी मोटो जीपी ने सोशल मीडिया के जरिये दी। मोटो जीपी ने जेसन डुपासक्वियर की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
MotoGP Rider Jason Dupasquier died after an accident at Italian GP
मोटो जीपी बाइक राइडर जेसन डुपासक्वियर का निधन - फोटो : twitter/@MotoGP

विस्तार

इटली में मोटोजीपी बाइक रेस के दौरान एक 19 साल का बाइक रेसर जेसन डुपासक्वियर दुर्घटना का शिकार हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मोटोजीपी रेस प्रतियोगिता के आयोजकों ने रविवार को कहा कि स्विस मोटो 3 राइडर जेसन डुपासक्वियर की शनिवार (28 मई) को मुगेलो सर्किट में इटैलियन ग्रैंड प्रीक्स के क्वालीफाइंग सेशन के दौरान एक दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया अस्पताल
बता दें, दुर्घटना के बाद डुपासक्वियर को एयरलिफ्ट कर फ्लोरेंस के एक अस्पताल में ले जाया गया था। एयरलिफ्ट किए जाने से पहले लगभग 30 मिनट के लिए ट्रैक पर उसका इलाज भी किया गया, लेकिन वह बच न सका। डुपासक्वियर अपनी बाइक से गिरते समय एक अन्य राइडर आयुमु सासाकी की बाइक से टकरा गए। इस घटना में आयुमु सासाकी और जेरेमी अल्कोबा भी मामूली रूप से चोटिल हुए। मोटोजीपी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कहा, हमें बहुत दुख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि मोटो 3 में इटैलियन ग्रैंड प्रीक्स के दो सत्रों को क्वालीफाई करने के बाद एक गंभीर दुर्घटना में राइडर जेसन डुपासक्वियर का निधन हो गया।'
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी निधन की जानकारी
इसके अलावा मोटो जीपी के ट्विटर हैंडल से भी इस घटना की जानकारी दी गई। मोटो जी पी ने लिखा, 'जेसन डुपासक्वियर की मौत की खबर देते हुए हमें गहरा दुख हो रहा है। पूरे मोटोजीपी परिवार की ओर से हम डुपासक्वियर की टीम, उनके परिवार और प्रियजनों को अपना प्यार भेज रहे हैं। आप बहुत याद आएंगे, जेसन। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक 270 मौतें दर्ज
बताते चलें कि मोटो जीपी इवेंट में अब तक 270 मौतें दर्ज की गई हैं। इधर, जेसन की मौत पर तीन बार के मोटो जीपी विश्व चैंपियन जॉर्ज लोरेंजो ने ट्विटर पर उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'जेसन डुपासक्वियर के परिवार, दोस्तों और टीम के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। राइड इन पीस जेसन।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed