{"_id":"5f1a2ff58ebc3e9fa15b06f4","slug":"more-than-500-names-for-national-sports-awards-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Sports Awards: पहली बार 500 से ज्यादा नाम, रोहित शर्मा समेत 42 ने किया खेल रत्न के लिए दावा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
National Sports Awards: पहली बार 500 से ज्यादा नाम, रोहित शर्मा समेत 42 ने किया खेल रत्न के लिए दावा
Fri, 24 Jul 2020 06:18 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयलक्ष्मी, अनुसूया, सभ्या, संपूर्णा और मणिकंदन इन नामों के बारे में खेलों की दुनिया में ज्यादा नहीं सुना गया है। ऐसे ही कई नामों ने इस बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए दावा ठोका है। कोरोना के चलते सीधे आवेदन की छूट ने खेल मंत्रालय के समक्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदनों की झड़ी लगी दी है। मंत्रालय के पास रिकॉर्ड 500 से अधिक आवेदन आए हैं। इसमें से 42 खेल रत्न के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपूर्वी, वरुण व मरियप्पन भी खेल रत्न की होड़ में
खेल रत्न के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा, मनिका बत्रा, अपूर्वी चंदेला, अंकुर मित्तल, अंजुम मौदगिल, अमित पंघाल, मनोज कुमार, हिमा दास, नीरज चोपड़ा, मौमा दास, सज्जन प्रकाश, किदांबी श्रीकांत, विनेश फोगाट, मरियप्पन, वरुण भाटी, जोशना चिनप्पा, रानी रामपाल और ज्योति सुरेखा को छोड़ दें तो बाकी दावा जताने वालों के बारे में ज्यादा नहीं सुना गया है। इनमें गौरवी (बैडमिंटन) और पृथ्वीशेखर (टेनिस), वरिंदर (कुश्ती) जैसे डीफ खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
अर्जुन के लिए 215 ने किया आवेदन
अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भी जबरदस्त होड़ है। अर्जुन के लिए रिकॉर्ड 215, द्रोणाचार्य के लिए रिकॉर्ड 140 तो ध्यानचंद पुरस्कार के लिए 81 आवेदन आए हैं। पिछली बार कुल 240 आवेदन आए थे, जिसमें छंटनी के बाद कमेटी के सामने 190 आवेदन रखे गए थे। इस बार सीधे आवेदन की छूट ने मंत्रालय और साई का काम बढ़ा दिया। इनकी छंटनी में उसे दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन