फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   modi govt will give 50,000 rs. per month to 152 elite athletes

ओलंपिक-एशियाड की तैयारी कर रहे एथलीटों को हर माह 50 हजार देगी मोदी सरकार

Fri, 15 Sep 2017 07:36 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 15 Sep 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
modi govt will give 50,000 rs. per month to 152 elite athletes
खेल मंत्रालय - फोटो : hindustan times
केंद्र की मोदी सरकार देश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सक्रिय है। वह ओलंपिक और एशियाड में देश का प्रदर्शन और बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सरकार प्रदर्शन में सुधार के लिए खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। इसी सिलसिले में केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने ओलंपिक-एशियाड और कॉमनवेल्‍थ गेम्स की तैयारियों में जुटे एथलीटों को प्रति माह 50 हजार का जेब खर्च देने का फैसला लिया है। खेल और युवा कल्याण मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।  

विज्ञापन


देश में अभी 152 टॉप एथलीट 2020 के टोक्यो ओलंपिक सहित कामनवेल्‍थ गेम्स और एशियाड गेम की तैयारी कर रहे हैं। इस सभी को यह खर्च प्रति माह दिया जाएगा। खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने सरकार के इस कदम से खुशी जताई है। राठौर ने कहा है कि सरकार अब एथलीटों पर गहन ध्यान दे रही है। उन्हें उम्मीद है कि ए‌थलीट अब पहले से और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


  उल्लेखनीय है कि एशियाड गेम्स 2018 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होना है। 2018 का कॉमनवेल्‍थ गेम्स गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा। 



2012 के ओलंपिक में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन था। 2016 के ओलंपिक में इंडिया का प्रदर्शन फीका रहा। लिहाजा 2020 में टोक्यो ओलंपिक में ठोस प्रदर्शन के लिए सरकार ने खेलों पर विशेष ध्यान दिया है। यह जेब खर्च उसी रणनीति का एक हिस्सा कहा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed