{"_id":"5eeb81d0b22f155a2233b82e","slug":"mizoram-among-eight-khelo-india-state-centre-of-excellence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम सहित आठ राज्यों में बनेंगे खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सीलेंस, राज्य के खेल मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मिजोरम सहित आठ राज्यों में बनेंगे खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सीलेंस, राज्य के खेल मंत्री ने दी जानकारी
Thu, 18 Jun 2020 08:31 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Jun 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
मिजोरम को उन आठ राज्यों में शामिल किया गया है जहां खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्लसीलेंस (केआईएससीई) का गठन किया जाएगा। राज्य के खेल मंत्री रोबर्ट रोमाविया रोयटे ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रोयटे ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को घोषणा की थी कि आइजोल मुआलपुई इलाके के राजीव गांधी खेल परिसर में स्थित आइजोल खेल अकादमी को देश के उन आठ केंद्रों में शामिल किया गया है, जिन्हें केआईएससीई के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
रोयटे ने ट्वीट किया, 'मुझे यह खबर साझा करते हुए खुशी है कि आइजोल के खेल परिसर में स्थित आइजोल खेल अकादमी को खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने खेलो इंडिया राज्य स्तर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुना है।'
विज्ञापन