{"_id":"5eec11bd8ebc3e42fb10a4ea","slug":"mittal-writes-to-ioc-ethics-commission-again-accuses-batra-of-reinstating-tainted-bhanot","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ओलंपिक संघ का घमासान फिर पहुंचा आईओसी ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय ओलंपिक संघ का घमासान फिर पहुंचा आईओसी
Fri, 19 Jun 2020 06:45 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की ओर से आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा को क्लीन चिट दिए जाने के बाद आईओए उपाध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने उनके खिलाफ एक बार फिर आईओसी का दरवाजा खटखटा दिया है।
विज्ञापन
मित्तल ने आईओसी एथिक्स कमीशन के चेयरमैन बान की मून को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी शिकायत को एथिक्स कमीशन के पास भेजे बिना ही खारिज कर दिया गया। मित्तल ने बत्रा पर पहले लगाए गए आरोपों को एक बार फिर दोहराया है। साथ ही आईओए एथिक्स कमीशन को भंग किए जाने के आदेश पर अदालत की ओर से रोक लगाए जाने का भी हवाला दिया है।
विज्ञापन