फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mirabai Chanu will lead india contingent in World Weightlifting championship

थाईलैंड में होगा भारोत्तोलन विश्व चैम्पियनशिप, मीराबाई करेंगी भारतीय टीम की अगुवाई

Mon, 09 Sep 2019 02:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Sep 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Mirabai Chanu will lead india contingent in World Weightlifting championship
मीराबाई चानू - फोटो : pti

पूर्व चैम्पियन मीराबाई चानू थाईलैंड में होने वाली भारोत्तोलन विश्व चैम्पियनशिप में भारत की सात सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी। 18 से 27 सितंबर तक चलने वाले विश्व चैम्पियनशिप टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है। थाईलैंड में अभ्यास कर रही टीम में चार महिलाएं और तीन पुरूष शामिल हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने कहा, ‘‘यह हमारा कोर ओलंपिक ग्रुप है। उन्हें टोक्यो के लिए छह क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलने हैं जिनमें विश्व चैम्पियनशिप शामिल है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘हमनें कोर ग्रुप में कुछ युवाओं को शामिल किया है ताकि उन्हें अनुभव मिल सके। इससे हम भविष्य के लिए अच्छे भारोत्तोलक तैयार कर सकेंगे।’’ 
विज्ञापन


अमेरिका में 2017 में विश्व चैम्पियनशिप में 48 किलोवर्ग में स्वर्ण जीतने वाली मीराबाई से भारत को फिर से पदक की उम्मीद है। वह पिछले साल चोट के कारण बाहर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वालीफिकेशन प्रक्रिया के तहत 18 महीने के भीतर छह टूर्नामेंटों में भारोत्तोलकों का प्रदर्शन देखा जायेगा जिनमें से चार सर्वश्रेष्ठ नतीजे देखे जाएंगे। 

भारतीय टीम

पुरूष : जेरेमी लालरिनुंगा (67 किलो), अचिंता एस (73 किलो) और अजय सिंह (81 किलो)
महिला : मीराबाई चानू (49 किलो), जिल्ली डालाबेहेरा (45 किलो), स्नेहा सोरेन (55 किलो) और राखी हलधर (64 किलो) ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed