फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mirabai Chanu, Sathish Sivalingam and Venkat Rahul Ragala to miss weightlifting world championship

वेटलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे मीराबाई, सतीश व रेगाला

Wed, 19 Sep 2018 03:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mirabai Chanu, Sathish Sivalingam and Venkat Rahul Ragala to miss weightlifting world championship
मीराबाई चानू - फोटो : File

गत चैंपियन मीराबाई चानू, सतीश शिवलिंगम और वेंकट राहुल रेगाला भारोत्तोलक एक नंवबर से तुर्कमेनिस्तान के अशगबत में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे। इन तीनों ने अपने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम को जारी रखने का फैसला किया है। विश्व चैंपियनशिप उन दस क्वालिफाइंग स्पर्धाओं में से एक है जिसमें से 2020 टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों को अप्रैल में हुए राष्ट्रमडल खेलों के बाद विश्राम करने का समय नहीं मिला था। इन खेलों के बाद उन्हें रिहैबिलिटेशन शिविर में शामिल होना था लेकिन चीजें योजना के मुताबिक नहीं हुई। कुछ भारोत्तोलक घर चले गए, कुछ कहीं और चले गए। खिलाड़ियों ने इस दौरान एक महीना बर्बाद कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि उनके शरीर को जो विश्राम चाहिए था वह नहीं मिला। इसी कारण एशियाई खेलों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा जो हमारे लिए बड़ा झटका था।
विज्ञापन


एशियाई खेलों में भारत भारोत्तोलन में एक भी पदक नहीं जीत पाया। उन्होंने कहा कि हमें ओलंपिक के लिए होने वाली क्वालिफाइंग स्पर्धाओं पर ध्यान देना होगा। यह जरूरी है कि टीम ठीक से तैयारी करे। किसी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले भारोत्तोलकों को ठीक से तैयार होना होगा। ज्यादातर खिलाड़ियों ने रिहैबलिटेशन कार्यक्रम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें 10 क्वालिफाइंग स्पर्धाओं में से किसी छह में भाग लेना होगा। विश्व चैंपियनशिप उसमें से सिर्फ एक है। मुंबई में अपना इलाज करा रही गत चैम्पियन मीराबाई ने कहा कि वह जल्द ही रिहैबलिटेशन शिविर से जुड़ेंगी। उन्होंने कहा कि दर्द कुछ कम है। चिकित्सकों ने कहा कि यह चोट ज्यादा भार उठाने से लगी है। मैंने भारोत्तोलन प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। 


-मीराबाई चानू  ने कहा, 'मैं काफी खुश हूं कि मुझे खेल रत्न मिल रहा है। एशियाई खेलों से हटने के बाद मुझे लगा की मैं चूक जाऊंगी। मेरी मां काफी नर्वस थी। वह मुझसे बार-बार पूछ रही थी क्या मैंने कुछ (पुरस्कार के बारे में) सुना है।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed