फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Minister Rajyavardhan Rathore Challenged Mary Kom To A Bout

...जब मैरीकाम ने राठौड़ को लगाए पंच, वायरल हुआ VIDEO

Thu, 01 Nov 2018 10:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Minister Rajyavardhan Rathore Challenged Mary Kom To A Bout

पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम को गुरुवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान अभ्यास जोड़ीदार के रूप में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से पंच लगाने का मौका मिला जो मुक्केबाजों का उत्साह बढ़ाने आईजी स्टेडियम पहुंचे। 

विज्ञापन


पैंतीस वर्षीय मुक्केबाज ने आईजी स्टेडियम में ट्रेनिंग के बाद एक मिनट का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है जिसमें वह मजाक करते हुए ओलंपिक रजत पदकधारी पूर्व निशानेबाज पर पंच लगाती और उन्हें समझाती हुई दिख रही हैं। 
विज्ञापन


वहीं इस दौरान 48 वर्षीय राठौड़ के चेहरे पर मुस्कुराहट जारी रहती है और वह उनके पंच का अच्छी तरह जवाब देते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों गले लग गए। 

मैरीकॉम राज्यसभा की सदस्य हैं, उन्होंने इस मजाकिया सत्र के बारे में कहा, ‘आज, वह (राठौड़) भी राष्ट्रीय शिविर में आए थे और हम सभी के लिये यह काफी अच्छा था। उनकी मौजूदगी से शिविर में सभी मुक्केबाजों का उत्सावर्धन हुआ।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन






मैरीकॉम ने जहां अपने मुक्केबाजी ग्लव्ज पहने थे तो राठौड़ ने ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग के दौरान पहने जाने वाले गद्देदार ग्लव्ज पहने थे। दर्शकों में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

ओलंपिक कांस्य पदकधारी और कई बार की एशियाई स्वर्ण पदकधारी मुक्केबाज यहां 15 नवंबर से शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुटी है। वह 48 किग्रा वर्ग में ऐतिहासिक छठा स्वर्ण जीतने की कोशिश करेंगी।

मैरीकॉम ने हंसते हुए कहा, ‘वह मुझसे लंबे हैं इसलिए उन तक पहुंचना भी चुनौती थी। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने ठीक ठाक किया।’ लेकिन किस ने किस को चुनौती दी थी? 






इस पर मैरीकॉम ने कहा, ‘फोटोग्राफर फोटो खींचने आये थे लेकिन वो कुछ एक्शन में फोटो लेना चाहते थे। हमने कहा, ‘चलो हम तुम्हें एक्शन देंगे’। वह (राठौड़) भी इसका लुत्फ उठा रहे थे और मैं भी।‘ 

मैरीकॉम के लिए यह वर्ष शानदार रहा है जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों, शुरूआती इंडिया ओपन और पोलैंड में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed