फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Michael Phelps wins One more gold, its number 22th

माइकल फेल्प्स ने जीता एक और गोल्ड, पदकों की संख्या 26 हुई

Fri, 12 Aug 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
Michael Phelps wins One more gold, its number 22th
माइकल फेल्प्स - फोटो : getty

पहले एथेंस फिर बीजिंग, लंदन और अब रियो ओलंपिक में भी 'फ्लाइंग फिश' माइकल फेल्प्स का गोल्डन शो जारी है। फेल्प्स ने गेम्स के छठे दिन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक में एक और स्वर्ण पदक जीतते हुए अपना 22वां स्वर्ण पदक जीत लिया। रियो में उनका यह चौथा स्वर्ण पदक है।

विज्ञापन


रियो में तैराकी की 200 मीटर की व्यक्तिगत स्पर्धा में रायन लॉशे को हराकर एक ही स्पर्धा में लगातार चौथी बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले फेल्प्स दुनिया के पहले तैराक बन गए हैं। जापान के कोसुके हागिनो को रजत और चीन के वांग शुन को कांस्य पदक हासिल हुआ। 31 साल के तैराक फेल्प्स अब तक 4 स्वर्ण के अलावा दो रजत और दो कांस्य पदक भी अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन


फेल्प्स ने मुकाबले में हागिनो से महज दो सेकेंड पहले पूरी कर ली। इससे उन्हें दूरी पूरी करने में एक मिनट 54.66 सेकेंड लगा। अब फेल्प्स 100 मीटर बटरफ्लाई में शनिवार को हिस्सा लेंगे। और वह वहां भी स्वर्णिम सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 4 ओलंपिक्स में 4-4 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं फेल्प्स

Michael Phelps wins One more gold, its number 22th
माइकल फेल्प्स - फोटो : getty

माइकल फेल्प्स 2004 से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत रहे हैं। 2004 में उन्होंने 6, 2008 में 8 और 2012 में 4 स्वर्ण पदक जीते हैं और अब 2016 में 4 स्वर्ण पदक जीत चुके हैं अब तक। साथ ही उनके कुल ओलंपिक पदकों की संख्या 26 तक हो गई है।

ओलंपिक में सबसे अधिक गोल्ड जीतने वाली सूची में फेल्प्स के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व सोवियत संघ की जिम्नास्ट लारिसा लात्यिना हैं जिन्होंने 9 स्वर्ण पदक जीते थे।

इससे दो दिन पहले माइकल फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी की एकल प्रतियोगिता में अपना 20वां स्वर्ण पदक जीतकर अपनी काबिलियत का जीवंत उदाहरण पेश किया था। उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई प्रतियोगिता में तय दूरी को 1 मिनट 53.36 सेकेंड में पूरा किया।

मंगलवार रात उन्होंने मौजूदा चैंपियन चाड ली क्लो को हराकर अपना 20वां स्वर्ण पदक जीता। साथ ही उनकी टीम ने 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तैराकी प्रतियोगिता में भी जीत का परचम लहराया, जिसके बाद ओलंपिक में फेल्प्स के स्वर्ण पदक का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। मौजूदा चैंपियन चाड ली क्लो चौथे स्थान पर रहे।

रियो 2016 में 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी जीतना उनका लक्ष्य था। खासकर चार साल पहले मिली हार के बाद। साल 2012 के लंदन ओलंपिक में 24 साल के क्लो ने फेल्प्स को हरा दिया था।

लंदन गेम्स के बाद फेल्प्स संन्यास लेने वाले थे, लेकिन वो 2014 में फिर पूल में लौट आए। फेल्प्स ने 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रीले तैराकी में अपने अमरीकी साथियों (कोनोर डॉयर, फ्रांसिस हास, रायन लॉशे) के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने ब्रितीनी टीम को पछाड़ कर इसमें स्वर्ण पदक हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed