{"_id":"5ec27fbd8ebc3e906b60241c","slug":"michael-jordan-s-signature-air-jordan-shoes-from-1985-sell-for-record-breaking-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के खास जूते रिकॉर्ड 4 करोड़ 20 लाख रुपये में नीलाम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के खास जूते रिकॉर्ड 4 करोड़ 20 लाख रुपये में नीलाम
Mon, 18 May 2020 06:32 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 18 May 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
माइकल जॉर्डन के खास जूते
- फोटो : ट्विटर
महान बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के नेशनल बास्केटबॉल लीग (एनबीए) मैच के दौरान पहने गए ‘एयर जॉर्डन’ जूते नीलामी में पांच लाख 60 हजार डॉलर (करीब 4.2 करोड़ रुपये) में बिके जो बास्केटबॉल जूतों के लिए रिकॉर्ड राशि है। सफेद, काले और लाल रंग के यह जूते माइकल जॉर्डन के लिए 1985 में बनाए गए थे।
विज्ञापन
90 के दशक में शिकागो बुल्स की ओर से खेलने वाले जॉर्डन छह एनबीए टाइटल्स जीतने के अलावा 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और 1992 में हुए बार्सिलोना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिकी टीम के सदस्य थे। यह जॉर्डन की लोकप्रियता ही थी कि संन्यास लेने के बाद उनके क्लब ने 23 नंबर की जर्सी कभी किसी खिलाड़ी को नहीं पहनने दी।
विज्ञापन