फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mehuli ghosh won the national shooting trials

मेहुली घोष ने राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में मारी बाजी

Wed, 11 Sep 2019 07:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Sep 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
mehuli ghosh won the national shooting trials
मेहुली घोष

पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में महिला 10 मीटर राइफल स्पर्धा के सीनियर और जूनियर दोनों वर्ग के खिताब जीत लिए। डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अनहद ज्वांडा ने पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल जबकि पारुल कुमार ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन का खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन


दिन की स्टार मेहुली रही जिन्होंने सीनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल में 252 अंक के साथ मध्य प्रदेश की श्रेया अग्रवाल को पछाड़ा जो 251.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। दुनिया की नंबर एक निशानेबाज राजस्थान की अपूर्वी चंदेला 229.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में मेहुली की जीत का अंतर और बड़ा रहा। उन्होंने 252. 2 अंक के साथ पंजाब की रजत पदक विजेता खुशी सैनी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 248 .8 अंक जुटाए। इसी स्पर्धा के युवा वर्ग में हिमाचल प्रदेश की जीना खिट्टा ने 252 . 5 अंक के साथ खिताब जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में अनहद ने फाइनल में 31 अंक के साथ ओलंपियन और सेना के निशानेबाज गुरप्रीत को पछाड़ा जिन्होंने 26 अंक जुटाए। सोमवार को क्वालीफायर में शीर्ष पर रहे केरल के थामस जार्ज ने 23 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 

जूनियर पुरुष वर्ग में चंडीगढ़ के विजयवीर सिद्धू 31 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। भारत के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी और वायुसेना के पारुल ने फाइनल्स में 458 .3 अंक के साथ पुरुष थ्री पोजीशन का खिताब जीता।

सेना के सत्येंद्र सिंह 456 .5 अंक के साथ दूसरे जबकि सेना के ही चैन सिंह 443.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश के एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुष जूनियर थ्री पोजीशन का खिताब 453 . 5 अंक के साथ जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed