फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mehuli Ghosh dominates, wins national shooting trials 

नेशनल शूटिंग ट्रायल्स में मेहुली घोष का दबदबा कायम

Thu, 12 Sep 2019 08:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Sep 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mehuli Ghosh dominates, wins national shooting trials 
मेहुली घोष - फोटो : सोशल मीडिया

मेहुली घोष ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में लगातार दूसरे दिन महिला 10 मीटर एयर राइफल के सीनियर और जूनियर दोनों वर्ग के खिताब जीत लिए। मेहुली ने मंगलवार को डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में भी ये दोनों स्पर्धाएं जीती थी। 

विज्ञापन


क्वालीफाइंग में दुनिया की शीर्ष तीन निशानेबाजों की मौजूदगी में मेहुली ने सीनियर फाइनल में 251 . 9 अंक के साथ खिताब जीता। इसके बाद मेहुली ने 252 . 7 अंक के साथ जूनियर फाइनल भी जीता। वह टीम की साथी और दुनिया की नंबर एक निशानेबाज अपूर्वी चंदेला के फाइनल के विश्व रिकार्ड 252.9 अंक से 0.2 अंक पीछे रहीं। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की श्रेया अग्रवाल को लगातार दूसरे दिन मेहुली ने पछाड़ा। श्रेया कल सीनियर फाइनल में पिछड़ गई थी जबकि आज जूनियर फाइनल में 252 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। रियो विश्व कप की स्वर्ण पदक विजेता इलावेनिल वलारिवान सीनियर फाइनल में 251 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपूर्वी और दुनिया की दूसरे नंबर की निशानेबाजी अंजुम मोदगिल सीनियर फाइनल में क्रमश: छठे और चौथे स्थान पर रहीं। हिमाचल की जीना खिट्टा ने इसी स्पर्धा का युवा वर्ग का खिताब लगातार दूसरे दिन 251.1 अंक के साथ जीता। पंजाब की खुशी सैनी ने तीनों स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई। 

रेलवे के अखिल श्योराण ने पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन का खिताब फाइनल में 455.5 अंक के साथ जीता। मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 455.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ऐश्वर्य ने हालांकि इसी स्पर्धा का जूनियर पुरुष ट्रायल जीता। 


दिल्ली के अर्पित गोयल ने फाइनल में 30 अंक के साथ पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल का ट्रायल जीता। चंडीगढ़ के उदयवीर सिंह सिद्धू सीनियर वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे लेकिन 32 अंक के साथ जूनियर ट्रायल जीतने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed