फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mc mary kom will not feature in asian championship

बीएफआई का फैसला, एशियाई चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी मैरी कॉम

Sun, 10 Mar 2019 11:22 PM IST
अभिषेक निगम हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 10 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
mc mary kom will not feature in asian championship
एमसी मैरीकॉम

अपने पुराने भार वर्ग 51 किलो ग्राम में वापसी कर रहीं छह बार की विश्व विजेता एमसी मैरीकॉम ने एशियाई चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला लिया है। मैरीकॉम ने 51 किलो में टोकियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने को यह फैसला लिया है। बैंकाक में अगले माह होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए 14 और 15 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में मैरी नहीं खेलेंगी।

विज्ञापन


51 किलो भार में जर्मनी में हुए राउंड रोबिन टूर्नामेंट में उक्रेन, जर्मनी और नार्वे की बॉक्सर को आसानी से हराने वाली मैरी अब मई माह में गुवहाटी में होने वाले इंडिया ओपन में खेलेंगी। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती का कहना है कि मैरी को छोड़ एशियाई चैंपियनशिप में सभी मुख्य बॉक्सरों को उतारा जाएगा। 
विज्ञापन


मैरी के कोच छोटे लाल यादव खुलासा करते हैं कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण 51 किलो में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना है। यह क्वालिफिकेशन इस साल रूस में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के जरिए होगा। मैरी अपने को 51 किलो में और मजबूत बनाने के लिए कई तरह की तकनीकि और सामथ्रय बढ़ाने पर कार्य कर रही हैं। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले कुछ टूर्नामेंट खेलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरी का प्रदर्शन जर्मनी में बेहद अच्छा रहा है, लेकिन वह एशियाई चैंपियनशिप में खेलकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती हैं।

एशियाई चैंपियनशिप के बाद बॉक्सरों के नए भार पर फैसला

आरके सचेती ने खुलासा किया है कि पुरुष बॉक्सरों के नए भार वर्ग पर एशियाई चैंपियनशिप केबाद फैसला होगा। आईबा ने ओलंपिक के लिए पुरुषों के आठ और महिला के पांच भार वर्गों पर फैसला लिया है। जिसके चलते जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल, शिवा थापा और मनीष कौशिक जैसे बॉक्सरों को ओलंपिक क्वालिफाई केलिए अपना भार वर्ग बदलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed