{"_id":"601cea4a8ebc3ed64d24b1e5","slug":"mc-mary-kom-will-not-attend-rajya-sabha-session-due-to-international-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा के मौजूदा सत्र में भाग नहीं लेंगी मैरीकॉम, इंटरनेशनल प्रतिस्पर्धाओं की तैयारियां बनी वजह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राज्यसभा के मौजूदा सत्र में भाग नहीं लेंगी मैरीकॉम, इंटरनेशनल प्रतिस्पर्धाओं की तैयारियां बनी वजह
Fri, 05 Feb 2021 12:18 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
एमसी मैरीकॉम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं और टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के कारण राज्यसभा के मौजूदा सत्र में भाग नहीं लेंगी। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को उच्च सदन में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें मनोनीत सदस्य मैरीकॉम का एक पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं और टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को लेकर मौजूदा सत्र में सदन की बैठकों में शामिल होने को लेकर असमर्थता जताई है।
विज्ञापन
नायडू ने इसके साथ ही कहा कि उन्हें कांग्रेस के ऑस्कर फर्नांडिस, माकपा सदस्य केके रागेश और पीएमके नेता अंबुमणि रामदास के भी पत्र मिले हैं, जिनमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से सदन की कार्यवाही में शामिल होने में असमर्थता जताई है। मैरीकॉम और फर्नांडिस पूरे सत्र के दौरान अनुपस्थित रहेंगे जबकि रामदास और रागेश मौजूदा सत्र के पहले चरण में भाग नहीं लेंगे। सदन ने इन सदस्यों को अवकाश के लिए अनुमति दे दी।
विज्ञापन