फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Mc mary kom reaches to Number one slot in AIBA ranking

मैरीकॉम की धाक, फिर बनीं एआईबीए रैंकिंग में नंबर एक

Thu, 10 Jan 2019 04:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Jan 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Mc mary kom reaches to Number one slot in AIBA ranking

‘मैग्नीफिशेंट मेरी’ के नाम से मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम पिछले साल छठे विश्व चैम्पियनशिप खिताब की बदौलत अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंच गई।

विज्ञापन


मणिपुर की इस मुक्केबाज ने पिछले साल नवंबर में दिल्ली में हुई विश्व चैम्पियनशिप में इतिहास रचते हुए 48 किग्रा वर्ग का खिताब अपनी झोली में डाला था, जिससे वह टूर्नामेंट की सबसे सफल मुक्केबाज बन गई।
विज्ञापन


एआईबीए की अपडेट हुई रैंकिंग में मैरीकॉम ने अपने वजन वर्ग में 1700 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज हैं। मैरीकॉम को 2020 ओलंपिक का सपना पूरा करने के लिए 51 किग्रा में खेलना होगा क्योंकि 48 किग्रा को अभी तक खेलों के वजन वर्ग में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बच्चों की इस 36 साल की मुक्केबाज ने 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था, उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों और पोलैंड में एक टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने बुल्गारिया में प्रतिष्ठित स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में रजत पदक प्राप्त किया था।

अन्य भारतीयों में पिंकी जांगड़ा 51 किग्रा सूची में आठवें स्थान पर काबिज है। एशियाई रजत पदकधारी मनीषा माउन भी 54 किग्रा वर्ग में इसी स्थान पर हैं। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदकधारी सोनिया लाठेर 57 किग्रा में दूसरे स्थान पर हैं।

विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी सिमरनजीत कौर (64 किग्रा) हाल में राष्ट्रीय चैम्पियन बनीं, वह अपने वर्ग में चौथे स्थान पर हैं जबकि पूर्व विश्व चैम्पियन एल. सरिता देवी 16वें स्थान पर है।। 


इंडिया ओपन की स्वर्ण पदकधारी और विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन 69 किग्रा वर्ग में पांचवें स्थान पर हैं। पुरूषों की रैंकिंग अपडेट नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed