स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट: फाइनल में पहुंची मैरीकॉम, सतीश और विकास भी सेमीफाइनल में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की एमसी मैरीकॉम (48 किग्रा) ने 69वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैरीकॉम के अलावा विकास कृष्ण (75 किग्रा) और सतीष कुमार (91 किग्रा) ने पुरुष कैटेगरी के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया है।
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता मैरीकॉम लगातार तीसरे इंटरेशनल गोल्ड मेडल पर नजर टिकाए बैठी हैं। बता दें उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की ये जियाली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। इस टूर्नामेंट में विकास और सतीष के अलावा गौरव सोलंकी भी अपना पदक पक्का कर चुके हैं।
गौरव ने किर्गीस्तान के अजात उसेनालिएव को हराया। जबकि विकास ने कजाकिस्तान के तुर्सीनबे कुलाखमेत को शिकस्त दी। वहीं सतीश कुमार ने क्वार्टरफाइनल में ईरान के इमाम रामेजानपोदेलावर को आसानी से हराकर जीत दर्ज की। अब भारत सेमीफाइनल में भारत के कुल पांच मुक्केबाज अपने जगह पक्की कर चुके हैं।
वहीं भारत के क्वामनीश पंवार (81 किग्रा) क्वार्टरफाइनल मुकाबले में रूस के इलियास मुताएव से हारकर बाहर हो गए। इस टूर्नामेंट में भारत के खाते में 11 पदक आना तय हो गया है। इनमें से छह पदक देश के लिए महिला मुक्केबाज लेकर आएंगी।