फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   mc mary kom in committee and in race of coach award

मैरी कॉम कमेटी में और कोच अवार्ड की रेस में

Mon, 12 Aug 2019 04:31 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 12 Aug 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
mc mary kom in committee and in race of coach award
mary kom

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का चयन हो और विवाद सामने नहीं आएं ऐसा होना मुश्किल है। इस बार विवाद खेल मंत्रालय की ओर से गठित अवार्ड कमेटी से ही शुरू हो गया है। इसके केंद्र बिंदु में और कोई नहीं बल्कि हाल-फिलहाल विश्व चैंपियनशिप के चयन को लेकर विवाद में घिरीं दिग्गज बॉक्सर एमस मैरी कॉम हैं। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने 12 सदस्यीय कमेटी में मैरी कॉम को शामिल तो कर लिया है, लेकिन उन पर बन रहे हितों के टकराव के मामले को नजरअंदाज कर दिया गया। खुद मंत्रालय में ही इसके खिलाफ आवाजें उठ खड़ी हुई हैं। दरअसल जिस एकमात्र अवार्ड कमेटी में मैरी रखी गई हैं उस अवार्ड की दौड़ में उनका खुद का कोच है।
विज्ञापन


मैरी के वर्तमान कोच ने द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए आवेदन कर रखा है। वह मैरी के साथ कैंप में भी शामिल हैं। इस बार मंत्रालय ने पहली बार ऐसा किया है जब अवार्ड केलिए चार अलग कमेटियों के गठन के स्थान पर एक कमेटी ही बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मैरी को कमेटी में रखे जाने पर मंत्रालय में ही यह बात उठी थी कि उनके खिलाफ हितों के टकराव का मामला बनता है। एक तो वह वर्तमान खिलाड़ी हैं। कुछ अपवादों को छोड़कर कमेटी में वर्तमान खिलाडिय़ों को रखने की परंपरा नहीं रही है, लेकिन उनके कद और अनुभव को देखते हुए मंत्रालय ने उन्हें प्रतिष्ठित कमेटी में जगह दी है। फिर उनके खुद के कोच केबारे में वह फैसला कैसे ले सकती हैं?


हितों के टकराव पर मचा है बवाल
बीसीसीआई में हितों के टकराव को तरजीह दी जा रही है। जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के बाद बोर्ड में हितों के टकराव के मामले गाहे-बगाहे उठते रहते हैं। इसके शिकार वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेटर भी रहे हैं। हाल ही में क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी में शामिल इन दोनों क्रिकेटरों पर हितों के टकराव के मामले की सुनवाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed