{"_id":"5aca4ea94f1c1b616b8b4667","slug":"mc-mary-kom-confirm-her-medal-in-commonwealth-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: मैरीकॉम ने पक्का किया पदक, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे विकास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
CWG 2018: मैरीकॉम ने पक्का किया पदक, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे विकास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
एमसी मैरीकॉम
पांच बार की विश्व चैंपियन और पांच बार की एशियन चैंपियन एमसी मैरीकॉम (48 किग्रा) ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी का अपना और देश का पहला पदक पक्का कर लिया। लगभग सभी पदक जीत चुकी मैरीकॉम के पास राष्ट्रमंडल खेलों का पदक ही नहीं था, अब वह भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
पहली बार इन खेलों में भाग ले रही दो बच्चों की मां 35 वर्षीय मैरीकॉम ने अपने पहले ही मुकाबले में स्कॉटलैंड की मेघान गोर्डोन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। राज्यसभा की सदस्य एमसी मैरीकॉम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए 11 अप्रैल को श्रीलंका की अनुशा दिलरुकशी से भिड़ेंगी।इसके अलावा कॉमनवेल्थ में पुरुषों की कैटेगरी में में विकास कृष्णन (75 किग्रा) भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। विकास ने ऑस्ट्रेलिया के कैंपवेल सोमरविले को 5-0 से मात दी।
विज्ञापन