{"_id":"5d864d118ebc3e93cf657043","slug":"maxperience-rally-three-died-after-clashing-with-gaurav-gill-race-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सपीरियंस रैली में हुआ बड़ा हादसा, अर्जुन अवॉर्डी गौरव गिल की कार से टकराकर तीन की जान गई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैक्सपीरियंस रैली में हुआ बड़ा हादसा, अर्जुन अवॉर्डी गौरव गिल की कार से टकराकर तीन की जान गई
Sat, 21 Sep 2019 09:47 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 21 Sep 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
मैक्सपीरियंस रैली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप के तीसरे राउंड (मैक्सपीरियंस रैली) के दौरान शनिवार को हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जोधपुर में इस रैली की फिनिशिंग लाइन से मात्र 150 मीटर पहले यह दुर्घटना हुई जब भारतीय रैली ड्राइवर अर्जुन अवॉर्डी गौरव गिल की कार से एक मोटरबाइक टकरा गई। रेस से पहले चेतावनी जारी की गई थी कि ट्रैक पर कोई नहीं जाए। दुर्घटना में मारे गए तीनों लोगों ने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना था और ट्रैक पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
एक आयोजक ने कहा, जो कुछ हुआ, कुछ ही मिनट में हुआ। गौरव ने अपनी कार रोकने की कोशिश भी की। हमें दुख है कि दुर्घटना हुई जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुर्घटना के कारण मैक्सपीरीयंस रैली रद्द कर दी गई।
विज्ञापन