{"_id":"60aa95758ebc3e36b04affbc","slug":"max-verstappen-wins-monaco-gp-to-take-f1-lead-from-lewis-hamilton","type":"story","status":"publish","title_hn":"F1: वेरस्टापेन ने मोनाको ग्रां प्री जीती, सात बार के चैंपियन हैमिल्टन पर बनाई बढ़त ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
F1: वेरस्टापेन ने मोनाको ग्रां प्री जीती, सात बार के चैंपियन हैमिल्टन पर बनाई बढ़त
Sun, 23 May 2021 11:18 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 23 May 2021 11:18 PM IST
सार
- मैक्स वेरस्टापेन ने जीती मोनाको ग्रां प्री
- करियर में पहली बार हासिल किया शीर्ष स्थान
- सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन पर बनाई चार अंक की बढ़त
विज्ञापन
मैक्स वीरस्टापेन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैक्स वेरस्टापेन ने रविवार को मोनाको ग्रां प्री में दबदबा बनाकर पहली जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर में पहली बार फार्मूला वन चैंपियनशिप दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान से शुरुआत करने वाले वेरस्टापेन शुरुआत से ही नियंत्रण में दिखे।
विज्ञापन
इससे पहले पोल पोजीशन हासिल करने वाले चार्ल्स लेकलर्क तकनीकी समस्या के कारण रेस शुरू नहीं कर सके। रेड बुल के वेरस्टापेन ने इस जीत के साथ 25 अंक हासिल किए और चैंपियनशिप तालिका में उन्होंने सात बार के फार्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन पर चार अंक की बढ़त बना ली है। वेरस्टापेन की सत्र की यह दूसरी और करियर की 12वीं जीत है।
विज्ञापन
मर्सीडीज के हैमिल्टन सातवें स्थान पर रहे। फेरारी के कार्लोस सेंज जूनियर ने दूसरा जबकि मैकलारेन के लेंडो नौरिस ने तीसरा स्थान हासिल किया।