{"_id":"5c3c892dbdec2273437f9abf","slug":"matt-kuchar-wins-sony-open-anirban-lahiri-rounds-off-with-66-and-finishes-t-43rd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुचार ने जीता खिताब, लाहिड़ी संयुक्त 43वें स्थान पर रहे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कुचार ने जीता खिताब, लाहिड़ी संयुक्त 43वें स्थान पर रहे
Mon, 14 Jan 2019 06:35 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 14 Jan 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
मैट कुचार
अनिर्बान लाहिड़ी ने आखिरी दौर में छह बर्डी की मदद से चार अंडर 66 का स्कोर बनाया और इस तरह से हवाई में सोनी ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 43वें स्थान पर रहे। लाहिड़ी के चार दौर का स्कोर सात अंडर 273 रहा। उन्होंने 68, 68, 73 और 66 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
मैट कुचार ने कुल 22 अंडर 258 के स्कोर के साथ खिताब जीता। उन्होंने एंड्रयू पुटनाम को चार स्ट्रोक से हराया। लाहिड़ी ने अंतिम दौर में दसवें होल से शुरुआत की तथा 12वें, 14वें, 16वें, 18वें, तीसरे और नौवें होल में बर्डी बनायी। इस बीच उन्होंने पार-3 वाले सातवें होल में डबल बोगी की। इनपुट-भाषा
विज्ञापन