{"_id":"605094260be57025e541c19a","slug":"masks-and-distancing-required-for-roadside-spectators-during-tokyo-olympic-torch-relay","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक: ओलंपिक मशाल रिले में बरती जाएगी पूरी सावधानी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक: ओलंपिक मशाल रिले में बरती जाएगी पूरी सावधानी
Tue, 16 Mar 2021 04:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 16 Mar 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
ओलंपिक मशाल रिले
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने अगले सप्ताह शुरू होने वाली ओलंपिक मशाल रिले को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतने की योजना बनाई है, जिससे कि लगभग चार महीने बाद होने वाले इन खेलों पर कोई खतरा ना आए।
विज्ञापन
ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से
कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक का आयोजन एक साल की देरी से 23 जुलाई से होगा। आयोजकों ने 25 मार्च से शुरू होने वाली मशाल रिले से जुड़ी जानकारियों को साझा करते हुए कहा कि इसका एक मकसद लोगों के उत्साह को बढ़ाना है।
विज्ञापन
ओलंपिक मशाल रिले का उद्देश्य उत्साह बढ़ाना है
इसकी शुरुआत जापान के पूर्वोत्तर क्षेत्र फुकुशिमा प्रांत से होगी और अगले चार महीने में लगभग 10,000 धावक पूरे जापान में इसे लेकर जाएंगे। आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुतो ने कहा, 'ओलंपिक मशाल रिले का उद्देश्य उत्साह बढ़ाना है। हमें उमंग को बढ़ाने के साथ कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए चीजों को संतुलित करने की आवश्यकता है।'
विज्ञापन
सामाजिक दूरी बरतने, मास्क पहनने की सलाह
यह रिले जापान से सभी 47 प्रांतों से होकर गुजरेगी जिससे कोविड-19 के फैलने का खतरा है। सड़क किनारे खड़े होकर रिले देखने के लिए आने वाले प्रशंसकों को सामाजिक दूरी बरतने, मास्क पहनने, और शांत रह कर हौसलाअफजाई करने की सलाह दी गई है।